फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Principal found resting

Jaunpur News: आराम करती मिली प्रधानाध्यापिका

Tue, 16 Jul 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Principal found resting
धर्मापुर। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर रमेश चंद पटेल ने सोमवार को क्षेत्र के छह परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय कमरुद्दीनपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुमताज अंजुम शिक्षण कार्य के समय दूसरे कक्ष में कुर्सी पर आराम करती मिलीं। उनकी शिक्षक डायरी भी नहीं बनी मिली। इस पर बीईओ रमेश चंद पटेल ने स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या नयनसंड में जब बीईओ पहुंचे तब विद्यालय के सहायक अध्यापक मनीष कुमार यादव हस्ताक्षर बनाकर गायब मिले। हालांकि कुछ देर बाद वह आ गए। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। प्राथमिक विद्यालय नरेंद्रपुर, प्राथमिक विद्यालय तरसंड, प्राथमिक विद्यालय सराय ज्ञानचंद एवं प्राथमिक विद्यालय नयनसंड अनुसूचित बस्ती के निरीक्षण के दाैरान बीईओ ने शिक्षकों को छात्र उपस्थिति बढ़ाने, शिक्षक डायरी अपडेट रखने के निर्देश दिए। बीईओ धर्मापुर रमेश चंद पटेल ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापिका एवं सहायक अध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed