फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Price hike for the second time in five days, 6 petrol pumps remain closed

Jaunpur News: पांच दिन में दूसरी बार बढ़ा दाम, 6 पेट्रोल पंप रहे बंद

Thu, 21 May 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Price hike for the second time in five days, 6 petrol pumps remain closed
सिंगरामऊ क्षेत्र के रजनीपुर में तकनीकी खराबी से बंद पेट्रोल पंप। संवाद
जौनपुर। पेट्रोल और डीजल के दूसरे दिन भी दाम बढ़ गए। हालांकि इसका असर को नहीं मिला। पेट्रोल पंपों पर सामान्य दिनों की तरह भीड़ नजर आई। हालांकि सिंगरामऊ समेत कुछ स्थानोें पर पेट्रोल पंप बंद मिला। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही के मुताबिक जनपद में छह स्थानों पर फाइनेसियल कारण से पेट्रोल नहीं था। जबकि जनपद में किसी प्रकार की समस्या नहीं है। जनपद में 264 पेट्रोल पंप हैं। यहां बुधवार को पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.7 रुपये हो गया है। जिले के पेट्रोल पंपों पर रोजाना औसतन 4.56 लाख लीटर डीजल की जरूरत होती है। जबकि 3.45 लाख लीटर पेट्रोल की बिक्री हुई है। हालांकि पेट्रोल और डीजल के बढ़ोत्तरी का असर अभी तक जनपद में नहीं दिखा। लेकिन, लोगों में इसे लेकर नाराजगी जरूर है। मछलीशहर निवासी सतीश शुक्ला, आकाश दुबे, बरसठी के मेवालाल कन्नौजिया, मड़ियाहूं राज कुमार शर्मा ने बताया कि इस तरह दाम में बढ़ोत्तरी से आने वाले समय में काफी दिक्कत होगी। वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने बताया कि जनपद 16 लाख 06 हजार लीटर स्टाक में डीजल मौजूद है। जबकि 12 लाख 2 हजार लीटर पेट्रोल की उपलब्धता है। 6 पेट्रोल पंपों पर फाइनेंसिलय कारण से पेट्रोल की उपलब्धता नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed