{"_id":"61783c8485bc73399c39f631","slug":"prev-i-stopped-students-preparing-for-dharna-jaunpur-news-vns6194322159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि. में धरने की तैयारी कर रहे छात्रों को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि. में धरने की तैयारी कर रहे छात्रों को रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के समीप मंगलवार की शाम छह बजे करीब 25-30 छात्र धरने पर बैठने की तैयारी में थे। लकिन, इसकी जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई, छात्रों को समझा-बुझाकर वापस किया। दरअसल, शनिवार को छात्रों ने धरना दिया था, उस समय उनकी मांगों को पूरा करने के लिए दो दिन का समय मांगते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदर्शन समाप्त कराया था।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय के छात्र-छात्रा परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर पिछले लगभग एक महीने से विश्वविद्यालय परिसर में आकर-धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जिन्हें विश्वविद्यालय के जिम्मेदार लोग आश्वासन देकर लौटा दे रहे हैं। विगत शनिवार को कई महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों व अधिकारी को बंधक बना लिया था। कर्मचारियों ने जिला प्रशासन को फोन किया तो एडीएम भू एवं राजस्व राजकुमार द्विवेदी एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल पहुंचे थे और विश्वविद्यालय कुलसचिव महेंद्र कुमार से मुलाकात किया था। जिसके बाद अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से समस्या निदान के लिए दो दिन का समय मांगते हुए प्रदर्शन समाप्त कराया था। लेकिन, छात्रों की समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसे लेकर वे 25-30 की संख्या में शाम करीब 6 बजे विश्वविद्यलाय पहुंचे। इसी बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी कि छात्र फिर से प्रदर्शन कर सकते हैं,जिसके बाद विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई। छात्रों का कहना है कि परीक्षा परिणाम में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो इसका खामियाजा भी जिम्मेदार लोगों को भुगतना पड़ेगा। इस संबंध में सरायख्वाजा थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि कुछ छात्र आए थे, उन्हें समझाबुझाकर वापस कर दिया गया।