फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   prev. Employees union protested against the division of

पूविवरा के बंटवारे को लेकस्त्रर कर्मचारी संघ ने जताया विरोध, सीएम को भेजा ज्ञापन

Wed, 16 Jun 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
prev. Employees union protested against the division of
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बंटवारे को लेकर विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने विरोध जताया है। बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य को सौंपकर दूसरे जिलों के महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय से संबद्ध किए जाने की मांग किया है।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष श्रीनाथ यादव के नेतृत्व में कर्मचारी संघ ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर विवि. की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार से पहल किए जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्रक में कर्मचारियों ने कहा है कि विवि. से चार जिलों आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर और जौनपुर के महाविद्यालय संबद्ध थे। बंटवारे के बाद अब केवल दो जिला जौनपुर और गाजीपुर के महाविद्यालय ही बचे हैं। चार जिलों में करीब 938 महाविद्यालय संबद्ध थे। लेकिन अब उनकी संख्या आधी हो गई है। जिससे विवि. की आय भी कम हो गई है। इससे विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाएगी। ऐसे में शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन की समस्या खड़ी हो जाएगी। परिसर में 10 बड़ी परियोजनाएं अधूरी हैं। भवनों का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से उनकी लागत बढ़ती जा रही है। यदि धन की व्यवस्था नहीं की गई तो विकास कार्य भी बाधित होगा। मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जौनपुर की सीमा से सटे प्रतापगढ़, संत रविदास नगर भदोही और अंबेडकर नगर जिले के महाविद्यालयों को पूर्वांचल विव़ि से जोड़ने की मांग की, जिससे विश्व विद्यालय की आय में वृद्धि हो सके। पत्रक देने वालों में सै. मोहम्मद इमाम, डा. द्विजेंद्र दत्त उपाध्याय, करुणा निराला, डा. प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, मनीष वर्मा, वारींद्र कुमार यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन

---
23 से होगा बीएड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2019-20 बीएड की सेमेस्टर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 23 जून से केंद्रीय मूल्यांक न केंद्र में शुरू होगा। इसके अलावा बीपीएड, बीबीए, बीसीए, बीएसस कृषि, एमएससी कृषि, एलएलबी और एलएलएम व अन्य संकायों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 28 जून से विवि के मैकेनिकल वर्कशाप भवन में शुरू होगा। अधीक्षक एमएम भट्ट ने कहा कि स्ववित्तपोषित योजना के तहत अनुमोदित परीक्षकों को जुलाई 2020 सितंबर 2020 तक के वेतन भुगतान का बैंक स्टेटमेंट अथवा उक्त अवधि के बैंक पास बुक का प्राचार्य या प्रबंधक से प्रमाणित छाया प्रति लाना अनिवार्य होगा। डिटेल मुहैया नहीं कराने की दशा में मूल्यांकन से वंचित कर दिया जाएगा। मूल्यांकन के दौरान कोविड के गाइड लाइन का पूरा पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed