{"_id":"6182d043fe984257e04e7328","slug":"prev-adopted-200-anganwadi-centers-jaunpur-news-vns6209114140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि. ने 200 आंगनबाड़ी केंद्रों को लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि. ने 200 आंगनबाड़ी केंद्रों को लिया गोद
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने 200 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया है। इसमें आजमगढ़ के 125 और मऊ के 75 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। यह घोषणा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने मंगलवार को आजमगढ़ और मऊ जिले में आयोजित ‘आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधा संपन्न बनाने की अनूठी पहल’ समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में किया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के योगदान के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कुलपति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
आजमगढ़ और मऊ जिले के महाविद्यालयों की ओर से आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय महिला अध्ययन केंद्र की ओर से महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ गांव में चौपाल लगाकर उन्हें कुपोषण, प्लास्टिक का बहिष्कार, महिला स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने 66 क्षयरोगियों को गोद लिया था, जिसमें से 52 रोगी ठीक हो गए। विश्वविद्यालय में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें देसी गाय के गोबर की धूपबत्ती, राखी, गणेश लक्ष्मी की मूर्ति, एंटी रेडिएशन चिप और मिट्टी के खिलौने बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही बने हुए माल को बेचने के लिए स्वरोजगार मेला लगाया जा रहा है। कार्यक्रम में कुलसचिव महेंद्र कुमार, सहायक कुलसचिव बबीता सिंह, विशेष कार्य अधिकारी डॉ.केएस तोमर, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ,एनएसएस समन्वयक डॉ. राकेश यादव, डॉ. जगदेव आदि उपस्थित रहे।