फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Preparations to increase the circle rate of land by 10 to 15 percent

Jaunpur News: जमीन का सर्किल रेट 10 से 15 फीसदी बढ़ाने की तैयारी

Tue, 13 May 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Preparations to increase the circle rate of land by 10 to 15 percent
जौनपुर। अब जिले में जमीन, भवन के खरीदारों को जेब ढीली करनी होगी। जिले में 10 से 15 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके तहत निर्माण क्षेत्र की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। साथ ही अवाॅर्ड वाले गांव का सर्किल रेट भी नहीं बढ़ाया गया। इसके तहत शहरी क्षेत्र को 66 भागों व ग्रामीण क्षेत्रों को 51 भागों में बांट कर सर्किल रेट की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। नई दरों की आपत्ति के लिए निस्तारण की अभी तिथि नहीं तय की गई है। जिले में आवासीय व कृषि दरों में 10 से 12 फीसदी की दरें प्रस्तावित हैं। इसके अलावा शहर की मुख्य सड़कों व ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य चौराहों को चिह्नित करके औसत वृद्धि 15 फीसदी तक की गई है। शहर की मुख्य सड़कों में अंदर से बाहर तक अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं। इसमें मुख्य रूप से ओलंदगंज, पॉलिटेक्निक, नईगंज, सिविल लाइन, मियांपुर, कालीकुत्ती, लाइन बाजार, कोतवाली, जौनपुर जंक्शन, ईशापुर आदि मार्ग हैं। अवाॅर्ड वाले ऐसे गांव हैं जहां से फोरलेन व अन्य मार्ग निकलते हैं, इसको देखते हुए यहां की सर्किल दरों को नहीं बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed