फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Preparations to finish evaluation before Holi, ultimatum to colleges to send practical marks

Jaunpur News: होली से पहले मूल्यांकन खत्म करने की तैयारी, कॉलेजों को प्रैक्टिकल अंक भेजने का अल्टीमेटम

Thu, 19 Feb 2026 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Preparations to finish evaluation before Holi, ultimatum to colleges to send practical marks
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य अब अपने अंतिम चरण में है। विश्वविद्यालय प्रशासन की योजना होली से पहले मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी तरह समाप्त करने की है ताकि छुट्टियों के तुरंत बाद रिजल्ट घोषित किए जा सकें। विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर के 581 महाविद्यालयों की लगभग 4.50 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक साथ चल रहा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह के अनुसार, बड़े विषयों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है और 50 फीसदी से अधिक कॉपियां जांची जा चुकी हैं। जिन विषयों का मूल्यांकन पूर्ण हो चुका है, उनकी डाटा फीडिंग का काम एजेंसी द्वारा तेजी से किया जा रहा है। मूल्यांकन कार्य तेजी पर होने के बावजूद कई कॉलेजों में अभी तक प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाएं पूरी नहीं हो पाई हैं। विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराकर अंक पोर्टल पर अपलोड कर दें ताकि रिजल्ट में देरी न हो।विश्वविद्यालय परिसर (कैंपस) के रिजल्ट पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। अब संबद्ध कॉलेजों के परिणाम जारी करने की तैयारी है। परीक्षा विभाग के अनुसार, होली के तत्काल बाद विषयवार परिणाम घोषित करने का सिलसिला शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed