फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Preparations are underway to provide cashless medical facilities to teachers.

Jaunpur News: शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की हो रही तैयारी

Sat, 13 Jun 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Preparations are underway to provide cashless medical facilities to teachers.
जौनपुर। उच्च शिक्षा विभाग शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी में है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध महाविद्यालयों को पत्र जारी कर कार्यरत शिक्षकों का डिटेल मांगा है। एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक 20 फीसदी महाविद्यालयों ने भी शिक्षकों का डिटेल उपलब्ध नहीं कराया है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग प्रयागराज की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में कार्यरत नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के शिक्षकों व स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं राज्य विश्वविद्यालयों में कार्यरत नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा की सुविधा दी जानी है।
विज्ञापन

शासन के आदेश को संज्ञान में लेते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने 22 अप्रैल को जौनपुर और गाजीपुर जनपद के समस्त महाविद्यालयों को पत्र जारी कर संस्थान में कार्यरत शिक्षकों का डिटेल मांगा है। पत्र में कॉलेजों को निर्देशित दिया गया है कि आप अपने महाविद्यालय में कार्यरत स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के अनुमोदित एवं अद्यतन कार्यरत शिक्षकों का विवरण शपथ पत्र पर मेल तथा हार्ड कॉपी के साथ एक सप्ताह के भीतर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि शासन के मंशानुरूप शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया जा सके।
उपलब्ध कराई गई सूचना में विलंब अथवा अन्य कारणों से यदि कोई शिक्षक लाभ से वंचित रह जाता अथवा अपात्र को लाभ प्राप्त हो जाता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय प्रशासन की होगी।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि समस्त महाविद्यालयों को शिक्षकों का नाम, पिता का नाम, अनुमोदन की तिथि, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि, आधार नंबर, जन्म तिथि का प्रमाण पत्र, शिक्षक के अनुमोदन की तिथि, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि, स्नातक या स्नातकोत्तर में है आदि की डिटेल देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed