{"_id":"608468298ebc3ebcc434ea25","slug":"preparation-of-counting-of-votes-is-complete-counting-of-votes-will-start-at-two-o-clock-jaunpur-news-vns586614456","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना की तैयारी पूरी, आठ बजे से शुरू होगी मतों की गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना की तैयारी पूरी, आठ बजे से शुरू होगी मतों की गिनती
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में प्रधान, बीडीसी, ग्राम व जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए पड़े मतों की गणना के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। जो मतों की गिनती पूरी होने तक चलेगी। दो मई को होे वाली मतों की गणना के लिए 872 टेबल बनाए गए हैं। वहीं 1932 मतगणना पार्टियां भी बनाई गई हैं। जो मतों की गिनती करने का कार्य करेंगी।
जिले में 1740 ग्राम प्रधान, 2027 बीडीसी व 83 जिला पंचायत सदस्य सहित ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए पड़े मतों की गणना दो मई को होनी है। मतों की गणना सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। हर न्यापंचायतवार चार-चार टेबल लगाए जाएंगे। इस दौरान जिले के सभी 218 न्याय पंचायतों में 872 टेबल लगाए जाएंगे। वहीं इन टेबल पर मतगणना के लिए 1744 मतगणना पार्टियां बनाई गई हैं। वहीं 188 मतगणना पार्टी रिजर्व में रखे जाएंगे। जिनको जरूरत पड़ने पर मतगणना के लिए लगाया जाएगा।
---
मतगणना में लगेंगे 9200 कर्मचारी
जौनपुर। मतगणना करने के लिए कुल नौ हजार 200 कर्मचारी लगाए जाएंगे। इसके लिए विभागवार उनका विवरण जुटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही उनको मतगणना पार्टी वार तैनात करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
---
एक टेबल पर सुपरवाइजर के अलावा तैनात होंगे तीन मतगणना कार्मिक
जौनपुर। मतों की गिनती सकुशल संपन्न कराने के लिए एक टेबल पर चार मतगणना कार्मिक तैनात किए जाएंगे। जिसमें एक सुपरवाइजर के अलावा तीन मतगणना कार्मिक रहेंगे। जो मतों की गणना करने का कार्य करेंगे। वहीं स्ट्रांग रूम से मतपेटी लाकर टेबल पर रखने के लिए एक सफाई कर्मी की तैनाती की गई है।
---
मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण 28 से
जौनपुर। मतगणना के लिए तैनात किए मतगणना कार्मिकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण 28 अप्रैल से टीडी इंटर कालेज में तीन पालियों में शुरू होगा। पहली पाली सुबह नौ से 11 बजे, दूसरी पाली दोपहर 12 से दो बजे और तीसरी पाली अपराह्न तीन से पांच बजे तक होगी।
---
वर्जन...
- प्रभारी मतगणना कार्मिक अधिकारी के नेतृत्व में दो मई को मतगणना कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान मतगणना के लिए न्यायपंचायतवार टेबल लगाने सहित मतगणना कार्मिकों की तैनाती व उनके प्रशिक्षण आदि की तैयारी पूरी कर ली गई है। - बीबी सिंह, सहायक मतदान कार्मिक अधिकारी