फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Precautionary vaccination was given to 500 people on the first day in the district

जिले में पहले दिन लगा 500 लोगों को एहतियाती टीका

Mon, 10 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Precautionary vaccination was given to 500 people on the first day in the district
जौनपुर। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए किशोरों के वैक्सीनेशन के साथ ही एहतियाती टीका लगाने का काम भी सोमवार से शुरू हो गया है। सोमवार को डीएम, एसपी के साथ जिले के अन्य अधिकारियों ने एहतियाती टीका लगवा कर उद्घाटन किया। पहले जिले के 93 स्वास्थ्य केंद्रों पर 500 हेल्थ केयर वर्कर्स और 60 साल के ऊपर के कोमार्विड रोगियों को एहतियाती टीका (प्रीकॉशनरी डोज) लगाया गया। टीका लगवाने के लिए खुद भी वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर आप अपना मोबाइल नंबर बताएंगे और इसके साथ ही आप का पंजीकरण हो जाएगा और तीसरा टीका भी आपको मिल जाएगी। कोविड संक्रमण को देखते हुए बुस्टर डोज लगाने की काम भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले में 26500 हेल्थ केयर वर्कर और 87000 लोग 60 साल के उपर के हैं जिन्हें एहतियाती टीका लगाया जाना है। राजकीय लीलावती महिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) डा. संजय कुमार के साथ कई अन्य अधिकारियों ने एहतियाती टीका लगवाया। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करें, जिससे जनपद में संक्रमण का प्रसार न हो सके। मास्क जरूर लगाएं। भीड़भाड़ में जाने से बचें। एक-दूसरे से पर्याप्त दूरी बना कर रहें। कुछ भी छुएं तो साबुन-पानी से हाथ धुलें। जनपद में 15 से 18 वर्ष के 315205 किशोर-किशोरियों के लक्ष्य के सापेक्ष 75112 से ज्यादा लोगों को पहला टीका लग चुका है। फ्रंटलाइन वर्कर के अंतर्गत आने वाले चुनाव की ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
जौनपुर। यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) के वैक्सीन एवं कोल्ड चेन मैनेजर शेख अबजाद ने बताया कि कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग के लिए स्लाट उपलब्ध हैं। वैक्सीनेशन सेंटर पर भी बिना आनलाइन बुकिंग के जाने पर भी स्वास्थ्यकर्मी ऑनस्पाट रजिस्ट्रेशन करके तुरंत टीका लगा देंगे। जनपद में 18 वर्ष से अधिक उम्र की आबादी 34,26,408 है। इसमें से 31,41,981 से ज्यादा लोगों को टीके की पहली डोज का टीकाकरण लक्ष्य पूर्ण किया जा चुका है। अब तक 52,82,756 से अधिक कुल डोज लगाई जा चुकी हैं। जनपद में 19,73,943 से अधिक लोगों को टीके की दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। डीआईओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने सभी से अपील की है कि यदि कोई भी प्रथम डोज से वंचित है तो वह अपना टीकाकरण अवश्य करवा लें। उद्घाटन के मौके पर कोल्ड चेन मैनेजर शेख अबजाद, संयुक्त राष्ट्र बाल आपात कोष (यूनीसेफ) की डिस्ट्रिक्ट मोबलाइजेशन कोआर्डिनेटर (डीएमसी) गुरदीप कौर, अर्बन कोआर्डिनेटर प्रवीन पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed