फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Prdhaanmntri blew effigy of Congress

कांग्रेस ने फूंका प्रध्ाानमंत्री का पुतला

Wed, 13 May 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला Updated Wed, 13 May 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Prdhaanmntri blew effigy of Congress
भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस की ओर से आयोजित राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत जिले के सभी तहसीलों और ब्लाक मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया।
विज्ञापन


 बक्शा ब्लाक पर पुतला दहन करने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझाेंक भी हुई। इस दौरान पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को पीट दिया। इससे खफा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबीजी की।
विज्ञापन


शहर कांग्रेस अध्यक्ष नेयाज ताहिर की अध्यक्षता में नईगंज तिराहे पर नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर बलिराम राय, धर्मदेव तिवारी, राम सेवक, गुलाब हरिजन, किशन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन राम देवल यादव ने किया।  जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने बताया कि धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के नामित पर्वेक्षक मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जलालपुर में राष्ट्रीय सचिव रामा गोस्वामी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, संगठन मंत्री राजीव उपाध्याय, विजय शंकर, अखिलेश श्रीवास्तव, शालिनी सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बक्शा प्रतिनिधि के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता पीएम का पुतला लेकर ब्लाक मुख्यालय पहुचे। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि कांग्रेसी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकने की तैयारी में हैं। खबर मिलते ही थानाध्यक्ष केके चौबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। इसका विरोध कर रहे कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीट दिया। बाद में कांग्रेसियों ने पुलिस के सामने ही पुतला दहन किया। इस मौके पर बब्लू गुप्ता, राजेंद्र यादव, सतीश यादव, विशाल पांडेय, संतोष खरवार, देवराज पांडेय आदि मौजूद थे।

खेतासराय: कांग्रेस के सोंधी ब्लाक अध्यक्ष जौहर अब्बास के नेतृत्व में सोंधी ब्लाक मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला फूंका। इस मौके पर आफताब अहमद खां, अफसार कुरैशी, राईन अब्दुल्ला, शैलेश तिवारी, शोभनाथ राजभर, लौहर राजभर आदि मौजूद थे।

मड़ियाहूं: ब्लाक के गौशाला बाजार में दोहपर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता हरिहर पटेल ने किया। इस मौके पर उपस्थित डा. राकेश उपाध्याय ने केंद्र सरकार की नीतियों की निंदा कर भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध किया। संचालन राम सिंह पटेल ने किया। इस मौके पर राम लाल पटेल, संतोष मिश्रा, नीरज सिंह, मनीष, देवेंद्र, बाल कृष्ण, जमुना, त्रिभुवन आदि मौजूद थे।

सिरकोनी: ब्लाक परिसर में भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन कर पीएम का पुतला जलाया गया। इस मौके पर अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने किया। इस अवसर पर दिनेश चौबे, केवल धारी निषाद, अखिलेश, राम कुमार, पुष्कर निषाद, तिलकधारी निषाद आदि मौजूद थे।
 करंजाकला: ब्लाक मुख्यालय पर मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह के नेेतृत्व में पीएम का पुतला सिद्दीकपुर चौराहे पर जलाया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान, सत्यवीर सिंह, दिलीप गिरी, तवस्सुम खातून आदि मौजूद रहीं।

सिकरारा: ब्लाक अध्यक्ष दीपक मौर्य के नेतृत्व में जौनपुर इलाहाबाद मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर सुरेंद्र वी विक्रम सिंह, हुकुम सिंह, जय प्रकाश, प्रेम शंकर मौर्य, अनिश, प्रदीप आदि मौजूद रहे।


केराकत: मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में केराकत स्थित बस स्टैंड पर धरना आयोजित किया गया। इसमें देवेंद्र मिश्रा, सुशील सोनकर, भैया लाल, डा. एसके गिरी, सुरेश राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed