{"_id":"629e49d0edaf764d8e01073e","slug":"practice-class-is-a-penance-champat-rai-jaunpur-news-vns657556947","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यास वर्ग एक तपस्या ः चंपत राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्यास वर्ग एक तपस्या ः चंपत राय
विज्ञापन
रामदयालगंज स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। विश्व हिंदू परिषद के दस दिवसीय परिषद शिक्षा वर्ग का उद्घाटन सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने किया। उद्घाटन सत्र में उन्होंने कहा कि अभ्यास वर्ग एक तपस्या है। कार्यकर्ता 10 दिन तक लगातार एक तपस्वी की भांति इस वर्ग में रहेंगे। घर में तमाम सुख-सुविधाओं को त्याग कर यहां कठिनाइयों में भी आनंद का अनुभव करते हुए कार्य पद्धति सीखेंगे।
दूसरे सत्र में उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्व हिंदू परिषद की स्थापना, उद्देश्य और उपलब्धियों के बारे जानकारी दी। कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 1964 में मुंबई के पवई नामक स्थान पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन सांदीपनि साधनालय में हुआ था। परिषद की स्थापना का 58वां वर्ष से चल रहा है। इन वर्षों में विश्व हिंदू परिषद ने प्रत्येक क्षेत्र में कार्य किया है। सवा लाख गांवों में सेवा कार्य, लाखों गोवंश की रक्षा, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन, अमरनाथ साइन बोर्ड, और रामसेतु के आंदोलन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के बाद आज भी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता हर क्षेत्र में समर्पित भाव से लगे हैं। इस दौरान क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र, क्षेत्र सत्संग प्रमुख दिवाकर, काशी प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश, प्रांत मंत्री आनंद, प्रांत सह मंत्री कृष्ण गोपाल, गोरक्ष प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री परमेश्वर, विभाग अध्यक्ष उदयराज सिंह, जिलाध्यक्ष डा. राकेश चंद्र दुबे, जिला उपाध्यक्ष कृष्णानंद उपाध्याय, साधु तिवारी, जिला सह मंत्री डा. आशीष मिश्र, कमलापति तिवारी, जिला संयोजक विजय सिंह, जिला कार्यसमिति उमेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी गंगेश चौबे आदि उपस्थित रहे।
बच्चों को पूर्वजों के बारे में जरूर बताएं
जौनपुर। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने एक साक्षात्कार में राममंदिर की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही शिविर के उद्देश्य के बारे में बताता। जौनपुर में इस आयोजन के उद्देश्य के बारे में बताया कि पूरे देश में वर्ग चल रहा है। इसी क्रम में जौनपुर में भी हुआ है। ऐसा हर जिले में समय-समय पर होगा। हमें अपने बच्चों को पूर्वजों के बारे में जरूर बताना चाहिए।