फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PPE kit assigned to CMO

राज्यमंत्री और विधायक ने सीएमओ को सौंपा पीपीई किट

Thu, 07 May 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
PPE kit assigned to CMO
जौनपुर। कोरोना के संक्रमण से जिला चिकित्सालय में लड रहे चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों को बचाव के लिए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने सीएमओ ओर सीएमएस को 100 पीपीई किट और 20 लीटर सैनिटाइजर ( दो लाख लीटर सैनिटाइजर होगा तैयार) सौंपा। राज्मंत्री ने सीएमओ को निर्देश दिया कि मेडिकल कर्मियों की सुरक्षा में किसी तरह कमी होनी चाहिए। हॉस्पिटल के साथ सीएचसी और पीएचसी का भी सैनिटाइज कराया जाए। सभी की सुरक्षा को लेकर सभी जरूरी एहतियात बरता जाना चाहिए। स्वास्थ्य कर्मी लोगों की सेवा में लगे हैं। इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि उनकी सुरक्षा के लिए पूरी व्यवस्था की जानी चाहिए। इसीक्रम में मीडिया से जुडे लोगों को भी सहयोग के लिए सराहना की। संकट की इस घड़ी में वह भी दिन रात सेवा दे रहे हैं उनको भी अंगवस्त्र सैनिटाइजर और मास्क व ग्लब्स देकर सम्मानित किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने पार्टी की ओर से किए गए सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन

विधायक ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित
बदलापुर। भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने गुरूवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय दूबे को लगभग 25-30 पीपीई किट दिया। निरीक्षण भवन सरोखनपुर में ईओ डा. महेंद्र कुमार सहित समस्त सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र व फूलो की माला पहनाकर सम्मानित किया। मास्क व साबुन भी प्रदान भी किया। विधायक श्री मिश्र ने कहा कि जिस प्रकार इन सफाई कर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए पूरे नगर पंचायत व शेल्टर होम को सैनिटाइज कर रहे हैं वह सभी लोग बधाई की पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed