फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Power supply stalled in cooperative colony for five days

सहकारी कालोनी में पांच दिन से बिजली आपूर्ति ठप

Sat, 29 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Power supply stalled in cooperative colony for five days
जौनपुर। ट्रक के धक्के से बिजली का पोल टूटने के कारण शहर के पूर्वी सहकारी कालोनी में विगत पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठह है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि चार पांच दिन बाद भी विभाग ने न तो टूटकर गिरे हुए बिजली के पोल को हटाया और नहीं बिजली आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन

बिजली का पोल गिरने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। दो पहिया वाहन तो किसी तरह से निकल जा रहे हैं लेकिन बडे़ वाहनों का आवागमन ठप है। एक बिजली का पोल तो घर के बरामदे पर गिरा है। सूचना के बाद भी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उसे हटाने की जहमत नहीं उठाना चाह रहे हैं। मोहल्ला निवासी टीडी कालेज की पूर्व प्राचार्य डा. सरोज सिंह, डा. सत्येंद्र प्रताप सिंह, फिरते राम यादव ने बताया कि पांच दिन पहले ट्रक के धक्के से बिजली का पोल टूट गया था। एक पोल तो फिरतू राम के घर के बरामदे पर टूटकर गिरा है। इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी गई लेकिन शनिवार को देर शाम तक भी न बिजली पोल बदला गया और न ही रास्ते से मोटी केबल हटाई गई। इसे लेकर मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed