फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Power supply stalled all day due to sub-center whistle burst

उपकेन्द्र की सीटी फटने से दिनभर ठप रही बिजली आपूर्ति

Mon, 13 Jul 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Power supply stalled all day due to sub-center whistle burst
बदलापुर। सोमवार को भोर में तीन बजे उपकेंद्र की सीटी फट जाने के कारण सिंगरामऊ, बदलापुर खुर्द तथा घनश्यामपुर फीडर की बिजली गुल है। इससे उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। पेयजल का भी संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

उपकेंद्र की सिटी जलने से बदलापुर खुर्द, सिंगरामऊ, घनश्यामपुर फीड़रों की आपूर्ति ठप थी। दिन में उसकी मरम्मत का काम शुरू। अपराह्न तीन बजे तक कुछ इलाकों की आपूर्ति बहाल कर दी गई। अवर अभियंता रामा सिंह ने बताया कि सीटी की मरम्मत करा दी गई है और सभी फीड़रों की आपूर्ति शाम तक बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

उधर, सभासद राजेश कुमार, काजल, श्याम बहादुर उर्फ नन्हकू, धर्मेंद्र सरोज ने अपने वार्ड में बिजली की बदहाली के विरोध में अधिशासी अधिकारी डा. महेंद्र को ज्ञापन दिया।। उन्होंने बताया कि विजय कुमार तिवारी के घर से धर्मेन्द्र सिंह के घर के बीच आए दिन तार टूट कर गिरता रहता है।इससे आम दिनों में भी दिक्कत होती है। वार्ड नंबर चार के सभासद श्याम बहादुर ने आरोप लगाया है कि वार्ड में तार व खंभा लगा ही नहीं है। वार्ड नंबर एक की सभासद काजल ने आरोप लगाया है कि 40 परिवार आज भी बिजली से महरूम हैं। पुरानी बाजार में लगा 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से वोल्टेज लो की समस्या बनी हुई है। नितिन शर्मा, आलोक, राजाबाबू ने लो वोल्टेज समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed