फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Power absorbed in the reverent worship

शक्ति पूजा में लीन हुए श्रद्धालु

Sat, 08 Oct 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 08 Oct 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Power absorbed in the reverent worship
रासमंडल दुर्गा पूजा समिति जगन्नाथ मंदिर में स्थापित मां की प्रतिमा।
मां शीतला चौकिया और मैहर मंदिर में माता रानी की भव्य श्रृंगार किया गया। माता रानी का दर्शन कर लोग निहाल हो गए। शहर से लेकर गांव तक पूजा पंडालों में दर्शन के  लिए भीड़ लगी रही। लोग शक्ति पूजा में लग गए है। गांव से लेकर शहर तक में सजे पंडालों में लोगों की भ्‍ााड़ उमड़ रही। शाम होते ही झालरों से सजे पंडाल मनमोहक छटा बिखेर रहे हैं।
विज्ञापन


   नवीन नव दीप संस्था नखास द्वारा देवी जागरण व भक्ति झांकी का आयोजन हुआ जहां कलाकारों ने एक से बढ़कर एक झांकी दिखाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। शहर के विभिन्न इलकों मे लगाए गए पूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए भीड़ लग रही है।
विज्ञापन


डिसेंट डांस क्लासेज के संचालक नीतिन दीक्षित, नीतिन नारायण, पवन साहू सहित अन्य कलाकारों ने गणेश वंदना, हनुमान लीला, शंकर स्तुति प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद जस्ट डांस क्लासेज के संचालक कृष्ण मुरारी मिश्र ने साथी कलाकारों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की एक से बढ़कर एक लीला का मंचन कर लोगों को खूब रिझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्त में नीतिन दीक्षित ने समूह नृत्य करके माहौल को भक्तिमय बना दिया। संचालन सुशील वर्मा ने किया। इस अवसर पर श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर निषाद, महासचिव लाल बहादुर यादव नैपाली, संजय अस्थाना, संजय शुक्ला, ओम प्रकाश जायसवाल,


राम आशीष विश्वकर्मा, सूरज निषाद, रोहन सिंह, रामजी जायसवाल, डा. कमलेश, गोपाल निषाद, राघवेन्द्र जायसवाल, लक्ष्मण बेनवंशी आदि उपस्थित रहे। स्वागत सूरज विश्वकर्मा व मनोज निषाद ने किया। संस्थाध्यक्ष राकेश निषाद ने आभार जताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed