{"_id":"686d6263c5b550d7c90d8f65","slug":"potholes-on-the-way-to-trilochan-mahadev-temple-will-create-problems-for-kanwariyas-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-137096-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: त्रिलोचन महादेव मंदिर के रास्ते में जगह-जगह गड्ढे बनेंगे कांवड़ियों के लिए मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: त्रिलोचन महादेव मंदिर के रास्ते में जगह-जगह गड्ढे बनेंगे कांवड़ियों के लिए मुसीबत
विज्ञापन
11 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण महीने में त्रिलोचन महादेव में जलाभिषेक करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं व कांवड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रवेश मार्ग गेट नंबर एक प्राचीन शिव गली के सामने अवैध तरीके से दुकान लगाए जाने व गली में जलकल विभाग द्वारा खोदाई जगह-जगह गड्ढे बन गए है। इसमें मिट्टी न डालने के कारण उसमें जलभराव हो जाता है। यह स्थिति तब है जब सावन शुरू होने को महज तीन दिन शेष है, उसके बाद भी जिम्मेदार सुधि नहीं ले रहे हैं।
मंदिर के सामने स्थित तालाब के चारों तरफ ईट, सीमेंट, बालू व टूटी सीढ़ियों के मलबे पड़े हैं, जिसे हटाया नहीं गया तो श्रद्धालुओं को जल लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। तालाब के घाटों की सफाई अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। इससे दूर-दराज से आने वाले कांवड़ियों व अन्य श्रद्धालुओं को तालाब के कुंड में पवित्र स्नान व धार्मिक अनुष्ठानों के लिए घाटों का उपयोग करने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं।
ड्रोन से मेले की होगी निगरानी
इस बार मंदिर परिसर पर ड्रोन कैमरे से पुलिस नजर रखेगी, जबकि मंदिर के गर्भगृह परिसर व हाईवे पर कांवड़ियों में भी पुलिस तैनात रहेगी। यह मेले पर नजर रखेंगी। इसमें किसी भी अवांछनीय तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। सावन मास में कांवड़ियों के लिए पुख्ता इंतजाम होंगे।
विज्ञापन
बड़े वाहनों को 500 मीटर पहले रोका जाएगा
जौनपुर से वाराणसी की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के बड़े वाहन मंदिर से 500 मीटर पहले नीलकंठ पेट्रोल पंप के पास व छोटे वाहन 200 मीटर पहले रोके जाएंगे। वहीं वाराणसी से जौनपुर की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के बड़े वाहन राम रूप सर्वोदय इंटर कॉलेज भवनाथपुर के सामने हाईवे के बगल बनी पार्किंग में रोके जाएंगे। जबकि छोटे वाहन मकर चौराहे के पास रोक दिए जाएंगे वहां से दोनों तरफ मंदिर में पैदल जाना पड़ेगा। सुरक्षा के मद्देनजर एक गोताखोर व नाव के साथ जल पुलिस की व्यवस्था रहेगी।
25 की संख्या में सफाई कर्मी रहेंगे तैनात
जलालपुर। खंड विकास अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि सावन मास की एक माह के मेले को देखते हुए साफ-सफाई के लिए चार नए पंचायत से मिलाकर कुल 25 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
हर 2 से 3 घंटे पर होगी गर्भगृह की सफाई
ऐतिहासिक मंदिर त्रिलोचन महादेव पर श्रावण मास को लेकर के कांवरियों तथा श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए प्रबंधक मुरलीधर गिरी ने बताया कि 4:00 बजे भोर में आरती के बाद भगवान का मंदिर जलाभिषेक के लिए खोल दिया जाता है।
सुरक्षा के लिए रहेगी फोर्स की व्यवस्था
जलालपुर थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में तीन प्राचीन शिव मंदिर त्रिलोचन महादेव, नेवादा ग्राम स्थित झारखंडे महादेव व राजेपुर ग्राम स्थित रामेश्वरम महादेव मंदिर पर श्रावण मास में लग रहे एक माह के मेले के सुरक्षा के मद्देनजर 10 थानाध्यक्ष, 45 सब इंस्पेक्टर, 12 महिला सब इंस्पेक्टर, 140 कांस्टेबल, 50 महिला कांस्टेबल, 10 ट्रैफिक पुलिस, एक प्लाटून पीएसी व फायर ब्रिगेड की ड्यूटी लगाई जाएगी।