फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Post payment bank will deliver cash to the account holders at home

खाताधारकों को घर तक नकदी पहुंचाएगा पोस्ट पेमेंट बैंक.....

Thu, 09 Apr 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Post payment bank will deliver cash to the account holders at home
जौनपुर। लॉक डाउन के वक्त नकदी की जरुरत के लिए बैंक शाखाओं पर उमड़ती भीड़ को रोकने के लिए डाकघर ने नई पहल ही है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से डाकघर खाताधारकों को घर तक नकदी पहुंचाएगा। इससे न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा, बल्कि लोगों को घरों से बाहर भी नहीं निकलना होगा।
विज्ञापन

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से लाभार्थियों एवं खाताधारकों (जिनके बैंक खाता किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में हो) के नकदी का भुगतान उनके दरवाजे पर पहुंचकर डाकिया करेंगे। यह लाभ उन लाभार्थियों को मिलेगा, जिनका खाता किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में होगा। इसके अलावा उनका आधार संख्या संबंधित बैंक खाते से भी लिंक होना चाहिए। एक बार में अधिकतम 10000 रुपये तक की धनराशि की निकासी की जा सकती है। डाक विभाग कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए सरकार के हर कदम के साथ है। लोगों की सुरक्षा के लिए भी प्रेरित है। उन्होंने बताया कि जौनपुर जिले के लोग अधीक्षक डाकघर जौनपुर मंडल के 05452-243522 और मोबाइल नंबर 9430800816 पर कॉल कर अपना ब्योरा दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद नकदी का भुगतान डाकिया उनके घर पहुंचकर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed