फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   positive report of four migrants including three siblings who returned from Mumbai in Jaunpur

जौनपुर: मुंबई से लौटे तीन सगे भाई-बहनों समेत चार प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 540 हुई कोरोना मरीजों की संख्या

Tue, 30 Jun 2020 08:23 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 30 Jun 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
positive report of four migrants including three siblings who returned from Mumbai in Jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले में मंगलवार को कोरोना के चार पॉजिटिव केस मिले हैं। चारों मुंबई से आए हैं। पीड़ितों में तीन सगे भाई-बहन भी शामिल हैं। उनकी उम्र 12 से 14 साल है। सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में मरीजों की कुल संख्या 540 हो गया है। एक्टिव केस 71 हो गए हैं।

विज्ञापन


महराजगंज के कल्यानपुर वर्जी गांव में एक परिवार के लोग ट्रेन से 20 जून को मुंबई से आए थे। स्वास्थ्य टीम ने उनका सैंपल लेकर जांच को भेजा था। इसमें दो किशोरी क्रमशः 13 व 14 वर्ष और उनके भाई 12 वर्ष की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


महराजगंज ब्लाक के ही फत्तूपुर गांव में 15 जून को कार से गांव आए 57 वर्षीय शख्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने बताया कि सभी मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके गांव को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए गए हैं। परिवार के अन्य सदस्यों का भी सैंपल लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed