फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Polythene is the curse for society

पॉलिथीन समाज के लिए है अभिशाप

Fri, 29 Jan 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर। Updated Fri, 29 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Polythene is the curse for society
जेसीआई कार्यकर्ताओ ने रैली निकालकर पॉलिथीन के प्रयोग से होने वाले नुकसान से लोगों को रूबरू कराया। साथ ही पॉलिथीन का उपयोग बंद करने अपील की।
विज्ञापन


भंडारी रेलवे स्टेशन से चहारसू तक जागरूकता रैली निकाली और जागरूकता संदेश के साथ शहर का भ्रमण किया। रास्ते में दुकानदार और ठेली लगाने वालों से  पॉलिथीन का उपयोग न करने का संदेश दिया।

इस दौरान रैली में पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ, बदलो अपनी सोच न करे पॉलिथीन का उपयोग आदि नारे लगाए जाते रहे। 

रैली का समापन चहारसू चौराहा पर हुआ। पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि अगर हम सभी पॉलिथीन का उपयोग बंद नहीं करेंगे तो आने वाली पीढियों को इसका दुष्परिणाम भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


केके जायसवाल ने कहा कि पॉलिथीन हमारे समाज के लिए अभिशाप है। अध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी ने कहा कि अगर हमें पर्यावरण को बचाना है तो पॉलिथीन का उपयोग बन्द करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलोक सेठ, चन्द्रशेखर जायसवाल, राकेश जायसवाल ने विचार व्यक्त किया। रैली को सफल बनाने में संजय गुप्ता, श्यामजी सेठ, संजीव जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, मधुसूदन बैंकर्स, मेघना रस्तोगी, रत्ना सेठी अनीता सेठ, अजयनाथ, कृष्ण गोपाल जायसवाल, अभिताष गुप्ता आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed