फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   polluted water

जलकल विभाग पिला रहा दूषित पानी 

Fri, 01 Apr 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 01 Apr 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद का जलकल विभाग लोगों को दूषित पानी पिला रहा है। आपूर्ति का पानी दूषित होने की वजह से लोग जार का पानी मंगाने लगे हैं। प्रतिदिन 20 हजार लोग जार का पानी मंगा रहे हैं। अधिकतर लोग अब आपूर्ति का पानी पीने के लिए प्रयोग नहीं कर रहे हैं। स्थिति यही रही तो जो लोग आपूर्ति की पानी पर निर्भर हैं, वह बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। 
विज्ञापन


शहर में करीब तीन लाख की आबादी है। 186 मोहल्ले वाले शहर को 31 वार्डों में बांटा गया है। शुद्ध पेयजल के लिए आठ ओवर हेड टैंक, 28 ट्यूबवेल, 27 मिनी ट्यूबवेल लगाए गए हैं। इसके अलावा 980 इंडिया मार्का टू हैंडपंप भी हैं। पचहटिया और उर्दू बाजार में 2000 किलो लीटर के दो टैंकों का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन


शहर के 28 हजार लोगों ने जलकल विभाग से पानी का कनेक्शन लिया है। नियम है कि छह माह में ओवर हेड टैंकों की सफाई कर दी जाए लेकिन स्थिति कुछ और ही है। और तो और शहर की सड़कों का इस समय चौड़ी करण हो रहा है। जिसकी वजह से दर्जन भर स्थानों पर रोज पाइप लिकेज होने से लोग पानी प्रदूषित पी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्हनी रोड पर पुरानी पाइप होने की वजह से हर रोज दिक्कत कहीं न कहीं होती है। समय से सफाई न होने से गंदगी सप्लाई के पानी में जा रहा है और लोग पानी पीकर बीमार हो रहे हैं।  पानी की सप्लाई सिर्फ दो बार ही होती है। इसके चलते घरों में पानी का संकट बना रहता है। नियम है कि भोर में 3 से 5 बजे तक और शाम 5 बजे से 7 बजे तक सप्लाई की जाए। लेकिन कभी एक से डेढ़ घंटे से अधिक समय तक पानी लोगों ने नसीब नहीं हो पाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed