फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Polling was disrupted for hours at many booths due to EVM disturbances

ईवीएम की गड़बड़ी से कई बूथ पर घंटों बाधित रहा मतदान

Tue, 08 Mar 2022 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Polling was disrupted for hours at many booths due to EVM disturbances
सभी ईवीएम सही काम करने का दावा करने वाले प्रशासन की पोल मतदान शुरू होते ही खुलने लगी। तमाम जगहों पर ईवीएम खराब होने से मतदाता घंटों तक इंतजार करते रहे। इसके बाद बदली गई ईवीएम और तकनीकी गड़बड़ी ठीक कराने के बाद ही मतदान शुरू हो सका।
विज्ञापन

मछलीशहर के बूथ संख्या 45 जमालपुर पर ईवीएम की बैटरी खराब होने के कारण करीब आधे घंटे मतदान बाधित रहा। इससे मतदान बूथ पर लोगों की लंबी लाइन लग गई। ईवीएम की बैटरी बदलने के बाद मतदान शुरू हुआ जो शाम तक चलता रहा। सिंगरामऊ कवेली के बूथ संख्या 53 पर ईवीएम में खराबी होने के कारण लगभग एक घंटे मतदान प्रभावित रहा। वीवीपैट बदलने के बाद मतदान शुरू कराया गया। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सकरा मतदान केंद्र पर 368 बूथ संख्या 186 पर मशीन में तकनीकी कमी से एक घंटे बाद मतदान शुरू हो पाया। इसके अलावा, इसी मतदेय स्थल पर 185 बूथ पर भी ईवीएम मशीन खराब हो गई मतदानकर्मियों की सक्रियता से दो बार मशीन बदलकर एक घंटे 20 मिनट बाद मतदान शुरू हुआ। जफराबाद के मतदान केंद्र गौर बूथ 390 पर 11 बजे वीवीपैट खराब होने से मतदान बाधित हो गया। वीवीपैट बदलने के बाद करीब 20 मिनट बाद मतदान शुरू हो सका। खेतासराय के मानी कला में बूथ संख्या 179 पर सुबह आठ बजे मशीन में खराबी के चलते एक घंटा मतदान बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मशीन की तकनीकी गड़बड़ी दूरकर मतदान शुरू कराया। इसके अलावा, पारा कमाल, गोरारी, पोरई कला के बूथ पर भी ईवीएम की गड़बड़ी से मतदान 15 से 20 मिनट देरी से शुरू हुआ। प्राथमिक विद्यालय अब्बोपुर के बूथ संख्या 149 पर निर्धारित समय से 35 मिनट देर से मतदान शुरू हुआ है। गोधना में बूथ संख्या 60 में मशीन की गड़बड़ी से समय से 45 मिनट बाद वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो पाई। शाहगंज के बूथ संख्या 136 पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के चलते 40 मिनट के बाद मतदान शुरू हुआ। कुशिया बहार बूथ संख्या 41 में ईवीएम मशीन में खराबी आने से करीब एक घंटे मतदान प्रभावित रहा। मशीन बदलने के बाद मतदान शुरू हुआ। जफराबाद विधानसभा के सेहमलपुर गांव में बूथ संख्या 220 पर ईवीएम मशीन खराब होने से चुनाव लगभग एक घंटे प्रभावित रहा। बक्शा के मल्हनी विधानसभा 367 मतदान केंद्र दक्षिणपट्टी बूथ संख्या 123 पर ईवीएम मशीन की बैट्री डिस्चार्ज होने से मतदान आधा घंटे बाधित रहा। गद्दोपुर बूथ संख्या 288 की ईवीएम मशीन में तकनीकी गड़बड़ी होने से करीब 20 मिनट तक मतदान बाधित रहा। मीरगंज के ग्राम पंचायत भटहर के बूथ संख्या 183 पर ईवीएम में गड़बड़ी होने के कारण एक घंटे से ज्यादा समय तक मतदान बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed