फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Polling booths were pitched parties

बूथों पर डट गईं पोलिंग पार्टियां

Tue, 01 Dec 2015 12:59 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Tue, 01 Dec 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Polling booths were pitched parties
ग्राम पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के छह ब्लाकों में मतदान कराने के लिए सोमवार को बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। पोलिंग पार्टियां मंगलवार को समयानुसार मतदान कराएंगी।
विज्ञापन


 इस दौरान 165 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिसमें 24 पीठासीन अधिकारी, 48 मतदान अधिकारी प्रथम, 49 मतदान अधिकारी द्वितीय और 44 मतदान अधिकारी तृतीय हैं।
विज्ञापन


जिनके  विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने बताया कि दूसरे चरण के छह ब्लाकों धर्मापुर, सिरकोनी, मुफ्तीगंज, केराकत, डोभी व जलालपुर में एक दिसंबर को  मतदान कराने के लिए पोलिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टियां बूथों पर पहुंच गई है। सोमवार को ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां मतपेटी व सामग्रियों से भरा थैला लेकर बूथों के लिए रवाना हुए। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई थी। इस दौरान 165 मतदान कार्मिक

अनुपस्थित रहे। जलालपुर ब्लाक में 46 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिसमें 06 पीठासीन अधिकारी, 14 मतदान अधिकारी प्रथम, 16 मतदान अधिकारी द्वितीय और 10 मतदान अधिकारी तृतीय हैं। केराकत ब्लाक में ं32 मतदान

कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। जिसमें 08 पीठासीन अधिकारी, 05 मतदान अधिकारी प्रथम, 12 मतदान अधिकारी द्वितीय व 07 मतदान अधिकारी तृतीय हैं। सिरकोनी ब्लाक में 23 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे।

 जिसमें  02 पीठासीन अधिकारी, 06 मतदान अधिकारी प्रथम, 06 मतदान अधिकारी द्वितीय और 09 मतदान अधिकारी तृतीय हैं। धर्मापुर ब्लाक 17 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिसमें 03 पीठासीन अधिकारी, 04 मतदान अधिकारी प्रथम,

03 मतदान अधिकारी द्वितीय व 07 मतदान अधिकारी तृतीय हैं।  मुफ्तीगंज ब्लाक में 23 मतदान कार्मिक अनुपस्थित हैं। जिसमें 02 पीठासीन अधिकारी, 12 मतदान अधिकारी प्रथम, 08 मतदान अधिकारी द्वितीय और 01 मतदान अधिकारी


तृतीय हैं। डोभी ब्लाक में 24 मतदान कार्मिक अनुपस्थित हैं। जिसमें 03 पीठासीन अधिकारी, 07 मतदान अधिकारी प्रथम, 04 मतदान अधिकारी द्वितीय, 10 मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सभी अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed