फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Politics reached the house of the three daughters, Akhilesh tweeted ... the officers-representatives gathered

सियासत पहुंचीं तीनों बेटियों के घर, अखिलेश ने किया ट्वीट...जुटे अधिकारी-नुमाइंदे

Tue, 23 Nov 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Politics reached the house of the three daughters, Akhilesh tweeted ... the officers-representatives gathered
अहिरौली गांव निवासी नेत्रहीन आशा देवी की तीन बेटियों के आत्महत्या का मामला कहीं राजनीति का मुद्दा न बन जाए इसे लेकर प्रशासन सतर्क है। अब इस दु:खद घटना के बाद प्रशासन और राजनीतिक दलों के लोग गंभीरता दिखा रहे हैं। वहीं, इस घटना को लेकर रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘उप्र के जौनपुर में भूख व बेकारी से त्रस्त एक नेत्रहीन विधवा की तीन बेटियों की आत्महत्या की ख़बर बेहद दुखदाई है। भाजपा सरकार में अगर रत्ती भर भी संवेदना है तो वो नेत्रहीन मां के आजीवन भरण-पोषण का प्रबंध करे। भाजपा सरकार को अब अपने झूठे कीर्तिमानों के होर्डिंग उतरवा लेने चाहिए। ’
विज्ञापन

एक दिन पहले भाजपा के बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र आशा देवी के घर तीन घंटे तक रहे। उन्होंने हैंडपंप लगाने का आश्वासन दिया था, जो सोमवार को पीड़िता के घर पहुंचा दिया गया। इतना ही नहीं अधूरे आवास की अब तक सुधि न लेने वाले अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। ग्राम प्रधान राकेश कुमार अपने साथ ट्रैक्टर से 6 गाटर व 70 पटिया लेकर पीड़िता के घर रखवाया। इसके पहले दोपहर में श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजेंद्र पाल भी पहुंचकर आशा देवी का हालचाल लिए। साथ ही परिवार के सभी लोगों का नाम रजिस्टर में नोट करते हुए आशा देवी के बेटे गणेश और बेटी ज्योति का रजिस्ट्रेशन फार्म भरवाया। साथ ही श्रम विभाग से मिलने वाली सभी सुविधाएं दिलाने का आश्वासन भी दिया। ब्लाक प्रमु़ख विनय सिंह भी शोक जताने पहुंचे और उन्होंने ग्राम प्रधान राकेश कुमार से दो सौ मीटर खडंजा बनवाने की फाइल अतिशीघ्र तैयार कराने को कहा है, जो क्षेत्र क्षेत्र पंचायत से बनवाया जाएगा। परिजन व रिश्तेदारों ने अधूरे पीएम आवास की मजदूरी 15 हजार की मांग की तो प्रमुख ने मजदूरी के साथ अन्य मदों से मदद कराने का आश्वासन भी दिया। दूसरी ओर हल्का लेखपाल संदीप जायसवाल व ग्राम प्रधान राकेश कुमार, कोटेदार श्रीराम बर्मा के साथ सप्लाई इंस्पेक्टर विजय साहनी, राजेंद्र मिश्रा, जाबीर की टीम पूरे दिन जमी रही। इस दौरान अत्योदय कार्ड धारकों का सत्यापन किया गया। कोटेदार श्रीराम बर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत अहिरौली के चार छोटे-छोटे गांव पूराअंती, सोनपुरा, पूराकांशा अहिरौली को मिलाकर कुल 61 अंत्योदयकार्ड जारी हैं। जिसमे 16 लाल कार्ड अहिरौली में है। जांच के दौरान तीन लाल कार्ड अवैध पाए गए, जिसमें एक अंत्योदय कार्ड सुनीता का काटकर आशादेवी के नाम जारी किया गया। साथ ही अन्य संदिग्ध कार्डों पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed