{"_id":"627ee0e89238cf20511987e7bf007e29","slug":"polio-awareness-campaign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो अभियान के लिए जागरूकता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो अभियान के लिए जागरूकता
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Sun, 13 Sep 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को जागरुकता रैली निकाली गई। रैली शाही किला रोड से निकाल कर सद्भावना पुल पर जाकर समाप्त हो गई।
इस दौरान शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए लोगों को जागरुक किया गया। रैली को मुख्य चिकित्साधिकारी डा.दिनेश कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि 13 से 18 सितंबर तक सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें 13 सितंबर को पूर्वाह्न नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक बूथ दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
14 से 18 सितंबर तक छूटे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य किया जाएगा। रैली में लायंस क्लब, रोटरी क्लब, जेसी क्लब, आईएमए व यूनिसेफ भी प्रतिभाग किया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.आरके सिंह, मेजर एसएन कंसल, गुरुचरन सिंह आदि रहे।