फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Policemen deployed at Pahalwan Veer Baba Dham, devotees will get safe environment

Jaunpur News: पहलवान वीर बाबा धाम पर तैनात हुए पुलिसकर्मी, श्रद्धालुओं को मिलेगा सुरक्षित माहौल

Sun, 19 Jul 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Policemen deployed at Pahalwan Veer Baba Dham, devotees will get safe environment
खबर का असर---- पहलवान पीर बाबा धाम गोधना में तैनात पुलिस। संवाद
मीरगंज। पहलवान वीर बाबा धाम (गोधना) में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शासन-प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। यह तैनाती प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को होगी। धाम पर अब दो कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई है। वे मुस्तैदी से व्यवस्था संभालेंगे। यह व्यवस्था अमर उजाला में छपी खबर को संज्ञान में लेने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से की गई।
विज्ञापन

यह धाम मछलीशहर से वाराणसी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-731बी) के किनारे स्थित है। यहां रोजाना सैकड़ों और मंगलवार व शनिवार को हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। पहले यहां सुरक्षा व्यवस्था नदारद थी। भारी भीड़ के बावजूद शोहदों और नशेड़ियों के जमावड़े से अनहोनी की आशंका थी। अमर उजाला ने 15 जुलाई के अंक में पहलवान बीर बाबा धाम में नहीं है सुरक्षा इंतजाम शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

इसका संज्ञान लेते हुए प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों और भक्तों ने राहत की सांस ली है। धाम से जुड़े सेवादार संतोष महाराज ने कहा कि अब महिला श्रद्धालु सुरक्षित महसूस कर रही हैं। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने बताया कि भीड़ को देखते हुए महिला और पुरुष कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि दर्शनार्थियों को कोई दिक्कत नहीं होगी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed