फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police was involved in border dispute for a long time

सीमा विवाद में देर तक उलझी रही पुलिस ..

Thu, 30 Jan 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police was involved in border dispute for a long time
बदमाशों की गोली से घायल कैशियर अनिल कुमार मौर्य। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जाम गांव के समीप डीहजहानिया मोड़ के पास बृहस्पतिवार की शाम यूबीआई (यूनियन बैंक ऑफ इंडिया) के कैशियर अनिल मौर्य को गोली मारने की घटना को लेकर बक्शा और सिकरारा थाने की पुलिस घंटों तक सीमा विवाद में ही उलझी रही। ठीक सीमा पर घटना होने के चलते दोनों थाने एक-दूसरे में घटना क्षेत्र होने का हवाला देते रहे। मामला बढ़ता देख उच्चाधिकारियों ने दखल दिया, तब तय हुआ घटना सिकरारा थाना क्षेत्र में है।
विज्ञापन

शाम करीब 5 बजे बैंक शाखा बंद होने के बाद अनिल कुमार रोजाना की तरह बाइक से जौनपुर के लिए निकले। जाम गांव के पास डीहजहानिया मोड़ के पास बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। पीठ में गोली लगने के बाद भी अनिल कुछ दूर तक बाइक चलाते रहे।
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश फरार हो गए। फौरी तौर पर यूपी-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। जब सूचना बक्शा थाने की पुलिस को दी गई तो उन्होंने घटनास्थल सिकरारा का बताते हुए इंकार कर दिया। बाद में जब सिकरारा पुलिस से संपर्क किया गया तो उन्होंने इसे बक्शा थाने में बताया। घंटों तक दोनों थाने एक-दूसरे पर टालमटोल करते रहे। इसके चलते जांच की प्रक्रिया भी अटकी रही। बाद में जब मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तब जांच में तेजी आई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के कुछ लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से कुछ दूर पर स्थित ईंट भट्ठे के संचालक को भी बुलाकर पुलिस ने जानकारी ली। फिलहाल पुलिस इसे रंजिश मानकर चल रही है। उनका मानना है कि कैशियर के पास से कोई सामान लूटा नहीं गया है। इससे जाहिर है कि वह सिर्फ उस पर हमले की नीयत से ही आए थे। संभव है कि इसके पीछे कोई पुराना विवाद हो। एसपी अशोक कुमार का कहना था कि छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
बदमाशों के निशाने पर है बैंक और ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मचारी
बैंक और ग्राहक सेवा के कर्मचारियों पर आए दिन गोली मारने, लूट की घटनाओं ने पुलिस के सतर्कता की पोल खोल दी है। पूर्व की घटनाओं पर गैर करें तो बीते वर्ष छह दिसंबर को चंदवक थाना क्षेत्र के कृष्णानगर बाजार में यूबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर बदमाशों ने केंद्र संचालक के भतीजे अखिलेश यादव को गोली मार दी थी। गोली मारकर भाग रहे बाइक सवार तीन बदमाशों का ग्रामीणों ने पीछाकर दो बदमाशों को पकड़ लिया था।
7 दिसंबर की शाम बरसठी क्षेत्र के बसहरा गांव के पास स्थित ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक विनोद यादव को गोली मारकर बदमाशों ने घायल कर 50 हजार रुपये लूट लिया था। इसके पहले 25 अक्तूबर को बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से रुपये निकालकर लौट रहेे बैंक मित्र कुसिया बाजार निवासी मुनेश भरद्वाज से 2.40 लाख रुपये लूट लिया था। यहां बदमाशों का पीछा करने पर कुसिया निवासी राहुल सिंह को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था।

इधर चल रही थी बैठक, उधर हो गई वारदात
कैशियर को गोली मारने की वारदात शाम करीब साढ़े पांच बजे है। घटना के वक्त पुलिस लाइन में एसपी क्राइम मीटिंग ले रहे थे। वह थानाध्यक्षों को अपराध नियंत्रण के टिप्स दे रहे थे तो उधर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed