फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police take action after video viral of man beaten in molestation teenager girl in jaunpur

यूपी: छेड़खानी के आरोपी के हाथ बांधर पीड़िता ने चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

Wed, 02 Jun 2021 12:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 02 Jun 2021 12:00 AM IST
सार

वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आ गई। इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि पिटाई करने वालों की तराश जारी है।

विज्ञापन
Police take action after video viral of man beaten in molestation teenager girl in jaunpur
डेमो - फोटो : डेंमो

विस्तार

जौनपुर महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़खानी करने वाले युवक को परिजनों ने जमकर पीटा। उसके हाथ-पैर बांध दिए। फिर पीड़िता ने भी उसकी चप्पलों से पिटाई की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने केस दर्ज किया है। छेड़खानी के आरोप में युवक को जेल भेज दिया है। वहीं, पिटाई करने वालों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


गांव निवासी किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया था कि एक युवक ने उनके घर में घुसकर छेड़खानी की। किशोरी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। अब उसकी पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन


इसमें किशोरी के परिजन युवक को पीट रहे हैं। युवक के दोनों हाथ बांध दिए हैं। फिर किशोरी चप्पल से उसकी पिटाई कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पिटाई करने वालों पर भी केस दर्ज किया है। एसओ संतोष कुमार राय का कहना है कि आरोपी युवक को बंधक बनाकर पीटने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed