{"_id":"5db576aa8ebc3e015c0ccc62","slug":"police-stole-the-battery-and-tape-recorder-from-the-crashed-vehicle-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बैट्री व टेप रिकॉर्डर चुरा ले गए दो सिपाही, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बैट्री व टेप रिकॉर्डर चुरा ले गए दो सिपाही, वीडियो वायरल
Sun, 27 Oct 2019 04:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 27 Oct 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के जौनपुर में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों से चोरी करते दो सिपाहियों का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो की लोगों में खूब चर्चा है। शाहगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात सीधाई मोड़ के समीप बाइक व मारुति वैन की टक्कर हो गई।
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन व बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात मौके पर पहुंचे बाइक सवार दो की संख्या में पुलिकर्मियों ने बाइक की बैट्री व मारुति वैन के भीतर लगा टेप रिकॉर्डर व स्पीकर आदि खोलकर अपनी बाइक की डिक्की में रखकर चलते बने।
पुलिस की इस करतूत को एक समाजसेवी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमा सकते में आ गया। नगर में पुलिस की करास्तानी की खूब चर्चा हो रही है।