फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police shut down the shops of Olandganj, stopped the way

पुलिस ने बंद कराई ओलंदगंज की दुकानें, रास्ता रोका

Wed, 03 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Police shut down the shops of Olandganj, stopped the way
07- ओलन्दगंज चौराहे पर कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सील किया गया चौराहा व तैनात पुलिस के जवान। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शहर के सबसे व्यस्त बाजार ओलंदगंज में बुधवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चौराहे पर रहने वाले लेखपाल के कोरोना पॉजीटिव होने की खबर पहुंची। रोस्टर के मुताबिक कुछ देर पहले ही खुली दुकानों को पुलिस ने बंद कराना शुरू कर दिया। पहले तो दुकानदारों ने इस पर आपत्ति जताई, मगर जब पड़ोस में कोरोना पॉजीटिव केस मिलने की जानकारी हुई तो उन्होंने खुद सामान समेट कर दुकान पर ताला लगाने में भलाई समझी। कुछ ही देर में पूरा इलाका खाली करा दिया गया। लेखपाल की पत्नी और बच्चों को जांच के लिए स्वास्थ्य टीम शेल्टर क्वारंटीन ले गई।
विज्ञापन

ओलंदगंज जेसीज चौराहे को जाने वाली सड़क को चारों तरफ से बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया। सभी बैरिकेड्स पर तैनात पुलिसकर्मी उस ओर जाने वालों को हिदायत देकर वापस कर रहे थे। अचानक शहर में हुए बदलाव के कारण राहगीर भी अवाक थे। कोरोना पॉजीटिव मरीज जिस मकान में रहता था, वह ठीक ओलंदगंज चौराहे पर ही है। सरायपोख्ता चौकी यहां से महज चंद कदमों की दूरी पर है। शहर के सबसे व्यस्त इलाके में होने के कारण यहां विशेष एहतियात बरता जा रहा है। लोगों की मानें तो लेखपाल से रोजाना आसपास के कई लोग मिलते-जुलते थे, मगर कोई लक्षण स्पष्ट न होने से हर कोई बेपरवाह था। अब उनकी भी सांसे अटकी हुई हैं। उधर, प्रशासनिक महकमे में भी खलबली मची हुई है। जिले में पहली बार कोई सरकारी कर्मचारी कोरोना की चपेट में आया है। स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य और रेलवे के कई अधिकारी-कर्मचारी लेखपाल के संपर्क में आए हैं। ऐसे में वह भी अपनी सेहत को लेकर चिंतित हो गए हैं। इस बाबत एडीएम रामप्रकाश का कहना था कि स्टेशन पर फिजिकल डिस्टेंसिंग के मानक के अनुसार ही सबकी ड्यूटी लगाई जाती है। लेखपाल कैसे संक्रमित हुआ, यह स्पष्ट नहीं है। फिलहाल हर कर्मचारी को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। अगर किसी में भी कोई लक्षण मिलता है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed