फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police recovered dead marital life after six months

पुलिस ने मृत विवाहिता को छह माह बाद किया जिंदा बरामद

Wed, 31 Jul 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Police recovered dead marital life after six months
जिसे मृत बताया, वह थी प्रेमी के साथ
विज्ञापन

पुलिस ने खुर्जा से किया बरामद, ससुराल वालों ने ली राहत की सांस
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। पुलिस की सतर्कता से चार लोग दहेज हत्या के मामले में जेल जाने से बच गये। पुलिस ने तकरीबन छह माह बाद विवाहिता और उसके प्रेमी को बुलंदशहर खुर्जा से बरामद कर लिया। विवाहिता अपने तीसरे प्रेमी मेरठ निवासी युवक के साथ शादी कर खुर्जा में रह रही थी। उसकी बरामदगी के बाद पहले पति नईम व उसके परिवार वालों ने राहत की सांस ली।

केराकत क्षेत्र के ग्राम मई निवासी कल्लू हाशमी ने अपनी पुत्री खुशबू की शादी वर्ष 2014 में थाना बदलापुर क्षेत्र के ग्राम पुरानी बाजार निवासी नईम हाशमी के साथ की थी। वर्ष 2017 में खुशबू अपने भतीजे के साथ मायके चली गई। इसी बीच देवरिया जिले के पैना निवासी नौशाद नामक युवक का उसके मोबाइल पर मिस काल आया और दोनोें में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। दोनों में प्रेम हो गया। नौशाद गाजियाबाद रहता था। खुशबू परिवार वालों को बिना कुछ बताए उसके पास गाजियाबाद चली गई। दोनों पति- पत्नी के रूप में रहने लगे। इसी बीच उसका प्रेम मेरठ निवासी भरत नामक एक युवक से हो गई। वह भरत के साथ साथ बुलंदशहर जिले के खुर्जा में आकर रहने लगी। पत्नी के गायब होने के बाद नईम हाशमी ने ससुराल वालों पर वर्ष 2018 में पत्नी को गायब करने का केस दर्ज करा दिया। जवाब में नईम के ससुर कल्लू हाशमी ने फरवरी 2019 में नईम समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए बेटी की हत्या करके शव गायब करने का मुकदमा बदलापुर थाने में दर्ज करा दिया। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा तो उसने किसी की गिरफ्तारी नहीं की। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने इंस्पेक्टर राजेश यादव मामले की छानबीन करने को कहा। इंस्पेक्टर ने खुशबू के मोबाइल की काल डिटेल के आधार पर नौशाद को गिरफ्तार किया। उसने जो कुछ बताया उसके आधार पर खुर्जा में छापामार कर खुशबू को बरामद किया और उसे लेकर बदलापुर आई। विवाहिता भरत के साथ ही रहने के की जिद पर अड़ी है। नईम को भी इस बात पर आपत्ति नहीं है। सीओ राजेंद्र कुमार का कहना है कि खुशबू बालिग है। वह अपने मर्जी के अनुसार जिसके साथ चाहे रह सकती है। उसने भरत के साथ शादी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed