{"_id":"6095566351b09928044aec64","slug":"police-provides-shelter-to-woman-sitting-on-lover-s-house-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: प्रेमी के घर धरने पर बैठी महिला को पुलिस ने दिलाई शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: प्रेमी के घर धरने पर बैठी महिला को पुलिस ने दिलाई शरण
Fri, 07 May 2021 08:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 07 May 2021 08:31 PM IST
सार
आरोपी युवक के पड़ोस में खाने-पीने का कराया इंतजाम
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के महराजगंज केवटली गांव में पौने दो वर्ष के बच्चे को लेकर प्रेमी के घर के सामने महिला शुक्रवार को भी धरने पर डटी रही। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश तेज कर दी है। युवक के मिलने तक धरने पर डटी रहने की जिद पर अड़ी महिला को पड़ोस के घर में खाने-पीने व अन्य जरुरतों को पूरा करने के लिए शरण दिलाई है। इस बीच महिला के पति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर महिला की मर्जी पर उसे तलाक देने की सूचना दी है।
केवटली गांव निवासी महिला अपने पौने दो साल के बच्चे के साथ बृहस्पतिवार की सुबह से ही गांव निवासी एक युवक के घर के सामने धरने पर बैठ गई थी। उसका आरोप था कि युवक पिछले तीन साल से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक उत्पीड़न करता रहा है। अब वह मुकर रहा है। देर रात मौके पर पहुंचे सीओ बदलापुर चोप सिंह व एसओ ओम नारायण सिंह ने महिला को न्याय का भरोसा दिया। प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी महिला को आरोपी युवक के मिलने तक उसकी बड़ी मां के घर में रहने खाने की व्यवस्था कराई। थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है।
उसके आने पर ही बातचीत से हल निकाला जाएगा। तब तक महिला के रहने खाने की व्यवस्था कर दी गई है। उधर, इस मामले में विवाहिता के पति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि महिला तलाक की मांग कर रही थी। इस बीच 28 अप्रैल को लापता हो गई और फिर अगले दिन युवक के साथ मिली। उसकी मर्जी के आधार पर उसे तलाक दे दिया गया है।