फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police of five police stations with crime branch in search of sandalwood

चंदन की खोज में क्राइम ब्रांच के साथ पांच थाने की पुलिस

Mon, 19 Jul 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police of five police stations with crime branch in search of sandalwood
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुए ट्रक चालक से लूट और मामले में गिरफ्तार अभियुक्त के हथकड़ी सहित फरार होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। पहले मामले को दबाने में जुटी पुलिस अब तेजी दिखा रही है। वहीं, अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच के साथ-साथ पांच थाने की पुलिस लगी हुई है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच सीओ केराकत शुभम तोडी को सौंपी गई है। उनका दावा है कि पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाने से हथकड़ी सहित भागने वाले आरोपी का नाम चंदन सोनकर है, जो शहर कोतवाली क्षेत्र के शकरमंडी मोहल्ला निवासी बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच, गौराबादशाहपुर, केराकत, लाइन बाजार और शहर कोतवाली की टीम लगी हुई है। वहीं, पुलिस आरोपी चंदन सोनकर के हर संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। रविवार की रात लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकियां स्थित चौकीपुर गांव में भी पुलिस छापेमारी की थी। पुलिस को खबर थी कि आरोपी के यहां रिश्तेदार रहते हैं, जिनके यहां उसका काफी आना-जाना रहता है। जिसके कारण उसके रिश्तेदार के घर पर भी छापेमारी की थी। साथ ही उनसे पूछताछ भी किया। वहीं, पुलिस चंदन सोनकर के संपर्क में रहने वाले कुछ संदिग्ध लोगों को भी उठाया। जिसकी पुष्टि भी थानाध्यक्ष गौरबादशाहपुर श्रीप्रकाश राय ने की। वहीं, पूरे मामले में सीओ केराकत का दावा है कि हमारी सभी टीम सही दिशा में कार्य कर रही है। हम टारगेट के काफी करीब हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed