फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police got upset for an hour on the news of dead body in the well

कुएं में शव होने की खबर पर घंटेभर परेशान हुई पुलिस

Fri, 10 Sep 2021 08:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
Police got upset for an hour on the news of dead body in the well
जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव स्थित एक कुएं में शव मिलने की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। कुएं से आ रहे दुर्गंध के कारण घंटेभर बांस, रस्सी आदि के सहारे पानी में शव खोजती रही लेकिन आखिर में कुएं में किसी जानवर के गिर जाने और उसके शव सड़ जाने की बात आई। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने 112 नंबर की पुलिस को सूचना दी कि गांव के पूर्वी छोर पर स्थित कुएं के अंदर कोई शव पड़ा है। इसकी खबर सुनते ही पुलिस आनन-फानन में कुएं के पास पहुंची और घंटों तक बांस और रस्सी के सहारे शव को तलाशने लगी। लेकिन कुएं से महज मांस के छोटे-छोटे टुकड़े ही करते दिखाई पड़े। कुएं से उठने वाली बदबू से आसपास के घरों के रहने वाले लोग भी परेशान थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि कोई पशु उक्त कुएं में गिर पड़ा होगा। कई दिन बीतने के बाद सड़ जाने से बदबू उठ रही थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया शव मिलने की सूचना मिली थी। लेकिन, जांच के बाद पता चला कि कोई जानवर कुएं में गिरा था और समय अधिक बीत जाने के बाद सड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed