फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police engaged in arresting the accused of the attack

Jaunpur News: हमले के आरोपी की धर पकड़ में जुटी पुलिस

Thu, 01 Jun 2023 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Police engaged in arresting the accused of the attack
नगर के फैजाबाद मार्ग स्थित एक निजी स्कूल के प्रबंधक व उनके दो अन्य साथियों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। संदेह के आधार पर दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एक स्कूल के प्रबंधक चंचल कुमार जायसवाल विद्यालय के कार्यालय में अपने साथी केराकत के बंजारेपुर गांव निवासी संतोष कुमार व ताखा पूरब गांव निवासी विद्यालय के कर्मचारी अंशदीप के साथ बैठे हुए थे। इस दौरान करीब छह की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने विद्यालय का गेट बंद करते हुए कार्यालय में पहुंचकर वहां पर मौजूद तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। घटना के बाद हमलावर सीसीटीवी का डीवीआर लेकर फरार हो गए। शोरशराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों के उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद एएसपी सिटी बृजेश कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed