फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police encounter in JaunpurTwo miscreants injured after being shot in the leg in retaliatory firing

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ः जवाबी फायरिंग में  पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल 

Mon, 27 Dec 2021 07:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Dec 2021 07:39 PM IST
सार

जौनपुर में रविवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए।  दोनों ने 20 दिसंबर को बैंक मित्र से लूट की वारदात को अंजाम दिया था 
 

विज्ञापन
Police encounter in JaunpurTwo miscreants injured after being shot in the leg in retaliatory firing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic

विस्तार

जौनपुर में जलालपुर  थाना क्षेत्र के ओइना गांव के पास नाहर पुलिया पर रविवार की रात दो बजे पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। इसमें गोली लगने से बाइक सवार दो बदमाश घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों ने पिछले सप्ताह लूट की वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


 एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि 20 दिसंबर को यूबीआई के बैंक मित्र से दो लाख रुपये की लूट की घटना में शामिल बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगी थीं। चंदवक थाना व क्राइम ब्रांच को गश्त के दौरान सूचना मिली कि आरोपी बदमाश नाहर पुलिया की ओर से भागने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने ओइना गांव के पास नाहर की पुलिया पर घेराबंदी की। रात करीब दो बजे बाइक सवार दो युवक चवरी की तरफ से आते दिखे। रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की गोलियां प्रभारी निरीक्षक जलालपुर विजय शंकर सिंह व क्राइम ब्रांच प्रभारी आदेश त्यागी की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशों में सूरज सिंह निवासी गांव सलामतपुर थाना महराजगंज, शशिकांत वर्मा निवासी बीरमपुर थाना केराकत है। पुलिस ने दो तमंचे, चार कारतूस, खोखे, लूट में इस्तेमाल बाइक, मोबाइल फोन, कैमरा व 20 हजार रुपये बरामद किए।

एएसपी सिटी के मुताबिक दोनों बदमाशों के खिलाफ लूट, गैंगस्टर, हत्या के प्रयास व धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार घायल बदमाशों को जलालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

शौक में खर्च कर दिए थे रुपये

सीओ केराकत शुभम तोदी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से 20,100 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने लूटे गए रुपयों को शौक पर खर्च कर दिया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने नये कपड़े और जूते के नाम पर 20 हजार रुपये खर्च किए थे। 23 हजार रुपये का मोबाइल फोन, 60 हजार रुपये का कैमरा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed