फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police Encounter in Jaunpur Four vicious robbers arrested one miscreant injured due to bullet shot in leg

जौनपुर में मुठभेड़: चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल

Wed, 06 Apr 2022 12:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 06 Apr 2022 12:25 PM IST
सार

जौनपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार रात उमरपुर नहर पुलिया के पास हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। तीन अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने दबोच लिया। 

विज्ञापन
Police Encounter in Jaunpur Four vicious robbers arrested one miscreant injured due to bullet shot in leg
गोली लगने से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले में मंगलवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार किए गए। इनमें से एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात मुखबिर से बदमाशों के बारे में खबर मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने सुजानगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी की।

विज्ञापन


इसी दौरान सामने से दो बाइक आती दिखी, जिन्हें पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया गया। इसपर बाइक सवार बदमाश पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश विपीन के पैर में लगी जिससे वह गिर पड़ा। तीन अन्य बदमाश बाइक  से कूदकर सड़क किनारे झाड़ियो में छिपते हुए भागने लगे, जिन्हे घेरकर पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान विपीन यादव पुत्र महेश प्रसाद यादव निवासी ग्राम खड़ारी थाना पवारा, दीपक यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी ग्राम बीबीपुर थाना सिकरारा, राजेश पटेल पुत्र सालिकराम  निवासी ग्राम खड़ारी थाना पवारा , सत्यम तिवारी पुत्र रविंद्र नाथ तिवारी ग्राम थलोई थाना मछलीशहर के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब्जे से लूट की दो बाइक, मोबाइल फोन, तमंचा-कारतूस और नकदी बरामद किया गया है।  एएसपी ग्रामीण के मुताबिक गिरफ्त में आए सभी बदमाशों पर विभिन्न पुलिस थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों से पूछताछ कर उनकी पूर्व के अपराधों में संलिप्तता के अलावा क्षेत्र में उनकी गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed