{"_id":"66f3f5ace92f3586fc09d138","slug":"police-deployed-after-fire-broke-out-in-house-of-accused-of-murder-of-youth-in-jaunpur-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: आगजनी के बाद हत्या के आरोपी के घर पुलिस का पहरा, दिनदहाड़े गला रेतकर ली थी युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: आगजनी के बाद हत्या के आरोपी के घर पुलिस का पहरा, दिनदहाड़े गला रेतकर ली थी युवक की जान
Wed, 25 Sep 2024 08:46 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 25 Sep 2024 08:46 PM IST
सार
जौनपुर जिले में युवक की हत्या से नाराज लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके घर में आग लगा दी। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। वहीं बवाल की आशंका में मौके पर पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
हत्या के आरोपी के घर धधक रही आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के संघईपुर गांव में युवक की गला रेत कर की गई हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दिया। गांव में तनाव व आग लगने की सूचना मिलते ही मौके एसपी सिटी सहित चार थाने की पुलिस व पीएसी के जवान सहित दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच गई। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की घर पर कोई मौजूद नहीं था। हत्या के आरोपित के घर आग लगने के बाद पुलिस के जवानों का पहरा लगा दिया गया है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
घटना बीते 23 सितंबर की है। पुरानी रंजिश को लेकर गांव में ही एक जुए के अड्डे पर 22 वर्षीय रोहित चौहान की चाकू से गला रेतकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही आशीष चौहान उर्फ चिघडूं के पर लगा। पुलिस ने नामजद आरोपी चिघडूं को गिरफ्तार कर उसका चालान कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। इसी बीच आक्रोशित लोगों ने 24 सितंबर की देर रात हत्या के नामजद आरोपी चिघडूं के घर पर आग लगा दिया। आग लगने की सूचना किसी ने पुलिस को दी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन एसपी सिटी अरविंद वर्मा, थानाध्यक्ष जलालपुर मनोज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष जफराबाद जय प्रकाश यादव, थानाध्यक्ष केराकत संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष चंदवक पीएसी के जवान मौके पर पहुंच गए और किसी तरह आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने दमकल विभाग की गाड़ी को बुलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। गांव में तनाव देखते हुए छह से अधिक पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है। आग लगने की घटना के दो दिन बाद भी आरोपित के घर में आग अभी भी धधक रही है।