फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police could not disclose the murder of two girls

दो युवतियों की हत्या का पुलिस नहीं कर पाई खुलासा

Mon, 18 Oct 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police could not disclose the murder of two girls
अलग-अलग गांवों में हुई दो युवतियों की हत्या के मामले का पुलिस अब तक पर्दाफाश नहीं कर पाई है। पीड़ित परिवारों के लोग आरोपियों के नहीं पकड़े जाने से परेशान हैं।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाने के जंगीपुर कला की रहने वाली मधु मिश्रा पुत्री गिरजानंद मिश्रा का शव 30 जुलाई को गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के झांसेपुर के पास शारदा नहर में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत पानी में डूबकर नहीं, बल्कि सांस फूलने से होने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 25 सितंबर को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर, चौकी पिलखुंवा गांव की रहने वाली ममता घर से संदिग्ध हालात में गायब हो गई थीं। उनका शव 15 सितंबर घर के पास तालाब मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत तालाब में डूबने से नहीं, बल्कि दम घुटने से होने की बात कही गई थी। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इन दोनों मामलों का पर्दाफाश पुलिस अब तक नहीं कर पाई है। इस संबंध में सीओ केराकत शुभम तोडी का कहना है कि दोनों ही मामलों में विवेचना चल रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed