{"_id":"901cdccc32f47c73dbcfb6025e7590de","slug":"police-clashed-with-mps-who-burn-the-effigy-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद का पुतला फूंकने वालों से पुलिस की झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद का पुतला फूंकने वालों से पुलिस की झड़प
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 11 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद का पुतला फूंकने गए प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी थानागद्दी चौराहे पर नारेबाजी कर रहे थे तो चौकी प्रभारी घनश्याम यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जब प्रदर्शनकारी सांसद का पुतला फूंकने की तैयारी में जुटे तो पुलिस ने पुतला कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया और तीन बाइक पुलिस चौकी में रखवा दी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुन: नारेबाजी करते हुए पुलिस को चकमा देकर सांसद का पुतला दहन कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सांसद सात महीने में मुश्किल से ही क्षेत्र में देखे गए हैं।
पुतला दहन करने वालों में अमित सिंह, मधुकर सिंह, लकड़ू यादव, रतन सिंह, चंदन सिंह, मनोज सिंह, परशुराम शुक्ल, अविनाश सिंह, भोले विराट सिंह आदि मौजूद थे।