फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police caught tractor on complaint of fake cement

नकली सीमेंट की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा टैक्टर

Wed, 04 Aug 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police caught tractor on complaint of fake cement
मीरगंज बाजार में एक व्यक्ति के घर पर उतर रहे सीमेंट को मीरगंज पुलिस ने नकली सीमेंट होने की शिकायत पर पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सीमेट की जांच के लिए पुलिस के सामने लिखा पढी करके भेज दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के फूलपुर से मीरगंज बाजार मंगलवार शाम अल्ट्राटेक कंपनी का दो सौ बोरी सीमेंट लादकर एक टैक्टर पहुंचा। एक व्यक्ति के यहां सीमेंट को उतर रहा था, तभी स्थानीय मीरगंज के अधिकृत डीलर अमित सिह ने पुलिस को सूचना दिया की इस क्षेत्र के वह अधिकृत डीलर है जबकि सीमेंट जो की नकली है को मीरगंज भेजा गया है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीमेंट उतार रही ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने तक 198 बोरी उतर चुका था। इस कारण पुलिस ने दो बोरी सीमेंट सहित टैक्टर को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष राणाप्रताप यादव ने बताया की अल्ट्राटेक के अधिकारियों के कहने पर सीमेंट जांच के लिए उन्ही को दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। सीमेन्ट जिसके यहां रखा गया है उन्हे निर्देश दिया गया है उसका प्रयोग न करें। जांच रिपोर्ट के बाद उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed