{"_id":"66961efec5eefb13a800c45a","slug":"police-case-filed-against-husband-for-making-wife-photo-and-video-viral-in-jaunpur-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की करतूत: पत्नी की अश्लील फोटो और वीडियो बनाई, फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल; तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की करतूत: पत्नी की अश्लील फोटो और वीडियो बनाई, फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल; तीन के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 16 Jul 2024 12:49 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 16 Jul 2024 12:49 PM IST
सार
जौनपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया। उसने आरोप लगाया कि पति ने उससे वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने ही पति पर वीडियो कॉल के दौरान नग्न फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए नामजद तहरीर दिया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
विवाहिता द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से उसकी शादी 27 जुलाई 2012 में हुई थी। 3- 4 वर्ष तक पति का व्यवहार अच्छा था। वह रोजी- रोटी के चक्कर में मुंबई में जाकर एक नौकरी करने लगा। उसके बाद पति विवाहिता से दूरियां बनाने लगा और कॉल करना, घर आना कम कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि 1 जुलाई 2024 को उसके पति ने विवाहिता को दिन में 11 बजे वीडियो कॉल किया और बात करते समय उसकी नग्न फोटो व वीडियो बनाकर सेव कर लिया। उसके दो दिन बाद फोटी व वीडियो गांव के सभी लोगों के व्हाट्सएप और फेसबुक पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
जब विवाहिता ने अपने पति से कॉल कर उसकी प्राइवेट फोटो वायरल करने की शिकायत की तो वह गालियां देने लगा। उसने कहा की हमने ही अपने भाई और एक भतीजे से वायरल करवाया है। विवाहिता ने सोमवार शाम को थाने पर नग्न फोटो व वीडियो चैट वायरल करने का आरोप लगाकर पति, देवर और एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दिया।
क्या बोली पुलिस
इस बाबत थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर राजाराम द्विवेदी ने बताया कि विवाहिता के तहरीर के आधार पर धर्मापुर गांव निवासी तीन युवकों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 115 (2), 352, 351 (2) एवं 67 ए गंभीर धारा में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। आगे की उचित कार्रवाई की जा रही है।