{"_id":"615986dd8ebc3e57153b72f3","slug":"police-buried-dead-bodies-of-20-cattle-who-recovered-from-truck-in-jaunpur-villagers-created-ruckus-due-to-bad-smell","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: ट्रक से बरामद 20 पशुओं के शव को पुलिस ने दफनाया, तेज बदबू आने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: ट्रक से बरामद 20 पशुओं के शव को पुलिस ने दफनाया, तेज बदबू आने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
Sun, 03 Oct 2021 04:03 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 03 Oct 2021 04:03 PM IST
सार
पुलिस ने शुक्रवार तड़के तरहठी गांव से डीसीएम पर लदे 20 मृत पशु बरामद किया। चालक व अन्य लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने तरहठी के हलऊ के पूरा गांव में ही सड़क के किनारे पशुओं के शव को दफन कराया था।
विज्ञापन
पुलिस के सामने हंगामा करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के जौनपुर जिले के तरहठी गांव में तीन दिन पहले एक ट्रक से 20 पशुओं का शव बरामद हुआ था। जिसे पुलिस ने गांव के पास ही दफन कर दिया गया। उक्त स्थान से तेज बदबू आने लगी। साथ ही कुत्ते शव को नोचने लगे थे। इसे लेकर रविवार को ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। हालांकि काफी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार तड़के तरहठी गांव में डीसीएम पर लदे 20 मृत पशु बरामद किया। चालक व अन्य लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए थे। वहीं, पुलिस ने तरहठी के हलऊ के पूरा गांव में ही सड़क के किनारे पशुओं के शव को दफना दिया था। दूसरे ही दिन उक्त स्थान से काफी तेज बदबू आने लगी।
विज्ञापन
रविवार सुबह जब लोग उठे दुर्गंध के कारण जीना मुहाल हो गया। ग्रामीणों ने प्रधान चंद्रेश गुप्ता व क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष उपाध्याय को सूचना दी। फिर सड़क पर जमा होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर थानाध्यक्ष सदानंद राय भारी फोर्स लेकर तरहठी गांव पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों की पशुओं के शव दफनाने को लेकर पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि तत्काल यहां से शवों को हटाया जाए। हालांकि काफी समझाने-बुझाने पर प्रदर्शनकारी माने। इस संबंध में थानाध्यक्ष सदानंद राय ने बताया कि ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए सभी शवों को गांव में ही और अधिक गड्ढा करके ब्लीचिंग, नमक, चूना व अन्य केमिकल डालकर दफना दिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में दो सिपाहियों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है।