फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police arrested two people who were converting

धर्म परिवर्तन करा रहे दो लोगों को पुलिस ने गिया गिरफ्तार

Sun, 05 Sep 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two people who were converting
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के बेलवा बाजार स्थित इंटर कालेज के बगल में रविवार को कुछ लोग ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन करा रहे थे। जानकारी होने पर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम को रोकते हुए आयोजन कर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसे लेकर गांव में काफी चर्चा रही। रविवार की दोपहर एक बजे के लगभग ग्रामीणों को जब पता चला कि बेलवा बाजार स्थित इंटर कॉलेज के बगल में टेंट लगा कर गौराबादशाहपुर से आए सुनीता गुप्ता और उनके पति शेषनाथ गुप्ता लोगों को बहला फुसला कर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धर्म परिवर्तन के कार्यक्रम को रोकते हुए मौके से महिला व पुरुष को कोतवाली ले आकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम घुसिया ने बताया कि कोतवाली लाए गए लोगों के विरुद्ध 151 की कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल मड़ियाहूं प्रखंड के अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, संयोजक शिवेंद्र पाठक, अनिल दुबे, आकाश मोदनवाल, टीपू सेठ, अमन साहू, विकास गुप्ता, मोनू विश्वकर्मा, गोलू सिंह, अध्यापक सुरेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed