{"_id":"69c4ffa2688ecdd90e02ebe8","slug":"police-arrest-two-accused-for-committing-revenge-killing-in-jaunpur-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: हत्या के बदले हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गोली लगने से दोनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: हत्या के बदले हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गोली लगने से दोनों घायल
Thu, 26 Mar 2026 03:13 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:13 PM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपियों के पैर में गोली लगी, जिसमें पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। बदमाशों ने हत्यारोपी चिघड़ू के ही अंदाज में ही उसकी चाकू घोंप-घोंप नृशंस हत्या की थी।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के जलालपुर, चंदवक, केराकत और जफराबाद थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
जलालपुर थाना क्षेत्र के संघईपुर निवासी आशीष उर्फ चिघडू चौहान (22) की हत्या के मामले में पुलिस ने बाबू राम समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, अन्य तकनीकी माध्यमों से पहचान की। इसमें संघईपुर निवासी धनंजय चौहान उर्फ नन्दू, अविनाश चौहान, आदर्श चौहान, हीरापुर निवासी भोले चौहान का नाम प्रकाश में आया।
विज्ञापन
एसपी कुंवर अनुपम सिंह के मुताबिक रात में चेकिंग के दौरान खबर मिली कि आरोपी भाऊपुर से त्रिलोचन की ओर आ रहे हैं। मामले में पहले से ही आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने ओईना के पास घेराबंदी की।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: सांस थमने तक घोंपता रहा चाकू...खून का बदला खून, दिलचस्प है थप्पड़ की कहानी; आरोपी के मकान को जलाया था
एसपी के मुताबिक घेराबंदी के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। बदमाशों की पहचान शिवशंकर चौहान (26) और धनंजय चौहान उर्फ नन्दू (20) के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचा(.315 बोर), दो कारतूस, दो खोखा, एक मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (चाकू) बरामद किया गया।