फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PM will do virtual inauguration of medical college on 25

25 को पीएम करेंगे मेडिकल कालेज का वर्चुअल उद्घाटन

Thu, 21 Oct 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
PM will do virtual inauguration of medical college on 25
सिद्दीकपुर स्थित नवनिर्मित राजकीय मेडिकल कॉलेज का 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसकी आधिकारिक जानकारी मिलने पर प्रशासन तैयारियों में जुटा। बृहस्पतिवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मेडिकल कालेज का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज की नींव सितंबर 2014 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सिद्दीकपुर के बंद पड़े कताई मिल परिसर में रखी थी। शुरुआत में कालेज का निर्माण 554 करोड़ रुपये से करना था। इसकी ओपीडी अक्टूबर 2016 में चालू करनी थी। शुरू में तो कार्य तेजी से हुआ, लेकिन कुछ ही समय बाद इसकी रफ्तार मंद पड़ गई थी। शासन को भेजे पुनरीक्षित आगणन में 43 करोड़ की अतिरिक्त डिमांड की गई थी। जिसके बाद प्रोजेक्ट 597 करोड़ रुपये का हो गया। आखिरकार वर्षों से चल रहा निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे मेडिकल कालेज का डीएम निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने इस दौरान एडमिनिस्ट्रेशन, एकेडमिक बिल्डिंग, लेक्चरर हाल एवं लैब देखा। साथ ही बताया कि राजकीय मेडिकल कालेज सिद्दीकपुर के लिए शासन स्तर से मान्यता मिल गई है। सोमवार को नेशनल मेडिकल कमीशन की टीम के वर्चुअल निरीक्षण के बाद अनुमति मिली है। उन्होंने कहा कि 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी से इसका वर्चुअल उद्घाटन प्रस्तावित है।
विज्ञापन

एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्रों की पढ़ाई के लिए लेक्चरर भवन, लैब एवं आवश्यक भवन तैयार कर लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के संबंध में सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली जाए किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव ,प्राचार्य शिवकुमार, राजकीय निर्माण निगम के आरई आर के सिंह, टाटा कंपनी के आरसीएम रत्नेश सिंह, जेई राजेश कुमार, कांट्रेक्टर सुनील यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed