फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pipe cracked, water shortage

पाइप फटी, पानी की किल्लत

Mon, 19 Jun 2017 12:35 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 19 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Pipe cracked, water shortage
water logo
नार्मल स्कूल के पास स्थित ओवर हेड टैंक की मेन पाइप लाइन रविवार की शाम फटने से पूरे नगर पंचायत की पानी सप्लाई बाधित हो गई। कारण बिजली विभाग द्वारा पोल गाड़ने के लिए गड्डा खोदा जाना था। पाइप फट जाने से पानी के लिए मुहल्लेवासी इधर उधर भटकते रहे। पानी लेने के लिए हैंडपंपो पर लोगों की भीड़ लगी रही। जबकि कई लोग आरओ का पानी खरीद कर पीने को मजबूर रहे। वही रोजेदार पानी के लिए दिक्कत में रहे।
विज्ञापन


नगर पंचायत के 11 मोहल्ले की आबादी लगभग 13 हजार 525 है। मुहल्लेवासियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत द्वारा नार्मल  स्कूल के पास ओवरहेड टैंक बनावा गया है। जिससे पूरे नगर पंचायत में पानी की सप्लाई की जाती है। रविवार की शाम केराकत रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित नार्मल स्कूल के पास बिजली विभाग की ओर से गढड्ढे की खुदाई की जा रही थी कि इस दौरान पाइन फट गया और पानी पूरे सड़क पर फैल गया। इसके चलते पूरे नगर पंचायत क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। पानी के लिए लोगों को इधन-उधर भटकना पड़ा। खास तौर से मुस्लिम बहुल इलाकों में रोजेदार को पानी के लिए दूर का चक्कर लगाना पड़ा। जहां हैंडपंप थे वहां लोगों की लाइन पानी लेने के लिए लगी रही।
विज्ञापन


इस दौरान पानी जल्दी लेने के लिए लोगों में कहीं-कहीं तकरार भी हुई। हैंडपंप के अलावा जहां कुंए वगैरह थे वहां भी पानी लेने के लिए मारामारी करते रहे। अब चूंकि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत सोमवार तक हो सकेगी लिहाजा पानी के संकट को देखते हुए लोग पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed