फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pipe burst at Kotwali intersection, hundreds of liters of water getting wasted

Jaunpur News: कोतवाली चौराहे पर पाइप फटा, सैकड़ों लीटर बर्बाद हो रहा पानी

Fri, 13 Jun 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pipe burst at Kotwali intersection, hundreds of liters of water getting wasted
केराकत। कोतवाली चौराहे के पास शुक्रवार को गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान पानी का पाइप फट गया। इससे पानी सड़क पर बहने लगा और चौराहा जलमग्न हो गया। कई घंटे तक यातायात ठप रहा। लोगों को दूसरे रास्ते से आवागमन करना पड़ा। उधर, नगर पंचायत के अधिकारी इस समस्या से अनजान रहे। शुक्रवार को जेसीबी मशीन से खोदाई चल रही थी। इस दौरान पानी का पाइप लाइन फट गया। इससे तेज़ी से पानी का रिसाव शुरू हो गया। स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने तत्काल नगर पंचायत व पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने मौके पर जेसीबी चालक को फटकार लगाते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की खोदाई से पहले पाइप लाइन और अन्य भूमिगत संरचनाओं की जानकारी लेनी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों।
विज्ञापन

पाइप लाइन फटने से न सिर्फ आवागमन बाधित हुआ, बल्कि पूरे दिन भर कस्बा के लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ा। कई मोहल्ले में देर शाम तक पानी नहीं पहुंचा। सूचना के बाद भी नगर पंचायत का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नागरिकों में काफी आक्रोश देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा ज्योति जायसवाल ने बताया कि संबंधित अधिकारी को मरम्मत के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed