फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PHC to do Italian film actress Geokonda with former

इटली की फिल्म अभिनेत्री जियोकोंडा पूविवि से करेंगी पीएचसी

Tue, 28 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
PHC to do Italian film actress Geokonda with former
12- पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संगीत में पीएचडी करेंगी इटली की फिल्म अभिनेत्री जियोकोन्डा । - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। इटली की अभिनेत्री एवं ओपेरा गायिका जियोकोंडा वेसचिल्ली पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संगीत में शोध करेंगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने उनको संगीत से पीएचडी कराने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की लोकप्रियता वैश्विक स्तर पर बढ़ती जा रही है। यहां के शिक्षक और विद्यार्थी विदेशों में जाकर जहां अपने शोध पत्रों के जरिए विश्वविद्यालय की पहचान बना रहे हैं। इसके चलते विदेशों के लोग अब पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़ना चाहते हैं। यहां से शिक्षा लेना चाहते हैं। इतालवी अभिनेत्री जियोकोंडा संगीत के क्षेत्र में अपने देश में परचम लहरा चुकी है। वह संगीत में बोलिवो ओपेरा शैली की गायकी के लिए मशहूर हैं। अब उन्होंने पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संगीत में पीएचडी करने के लिए आवेदन किया है, जिसे कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने अनुमति दे दी है। वह मुंबई में ग्रैमी अवार्ड विजेता सुखविंदर सिंह, हरिहरन, गीनो बैंक, सितार वादक निलाद्री कुमार, सिलवाग्नेशा आदि कलाकारों के साथ फ्यूजन कार्यक्रम पेश कर चुकी हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संगीत की पढ़ाई नहीं होती लेकिन विश्वविद्यालय से संबद्ध आजमगढ़ और गाजीपुर के कुछ कालेज में स्नातकोत्तर स्तर पर संगीत की पढ़ाई की व्यवस्था है। इसी आदार पर जियोकोंडा को संगीत में पीएचडी कराने की अनुमति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed