फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PHC accused of charging money during delivery

Jaunpur News: पीएचसी पर प्रसव के दौरान पैसे वसूलने का आरोप

Sat, 17 May 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
PHC accused of charging money during delivery
करंजाकला। करंजाकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के लिए आई महिला और परिजनों ने सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद चिकित्सा प्रभारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। आजमगढ़ जनपद के थाना दीदारगंज के मीर अहमदपुर निवासी माया गौतम को प्रसव होना था। माया इन दिनों अपने मायके करंजाकला क्षेत्र के कोठवार गांव में रह रही है। बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 10:30 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उन्हें लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला पहुंचे। अस्पताल में माया गौतम ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। माया और उनके परिजनों का आरोप है कि प्रसव कराने के लिए उनसे पैसे लिए गए। जब परिवार के लोग महिला और नवजात को घर ले जाने की बात कही, तो ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने बिना सुविधा शुल्क दिए डिस्चार्ज करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि नर्स ने परिजनों से खुलेआम दो हजार रुपये की मांग की। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद परिजनों ने एक हजार रुपये दिए। हालत यह रही कि नवजात और महिला के स्वास्थ्य की जानकारी किसी ने लिया। परिजन काफी देर तक परेशान होते रहे। प्रसूता का आरोप है कि प्रसव के काफी देर बाद भी चाय, ब्रेड या बिस्किट तक नहीं दिया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष कुमार जायसवाल ने बताया कि स्टाफ नर्स ने पैसा नहीं लिया है। किसी दाई ने पैसा मांगा होगा। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed